KK No More: केके के निधन पर नंदिता पुरी की मांग, कहा- 'CBI जांच है जरूरी'

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर केके का निधन हो गया है। अब उनके निधन पर ओम पुरी की पूर्व पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 1 जून: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके की निधन की खबर से पूरा बॉलीवु़ड सदमे में है। केके का दुनिया से यूं अचानक चले जाने से किसी को यकीन नहीं हो रहा। वहीं कुछ लोगों को मानना है कि, उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई। तो कुछ लोग इस मौत को एक साजिश मान रहे हैं। इस बीच केके की मौत को लेकर ओम पुरी की पूर्व पत्नी नंदिता पुरी ने सवाल उठाए हैं।

Singer KK Demise

नंदिता पुरी ने की सीबीआई से मांग
नंदिता पुरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- "पश्चिम बंगाल पर शर्म आती है। कोलकाता ने केके को मार डाला। और सरकार इसे कवर कर रही है। मंच पर असफल एयर कंडीशनिंग के कारण गायक ने खूब पसीना बहाया, कोई फायदा नहीं हुआ 4 बार शिकायत की। कोई पैरामेडिक्स नहीं। कोई प्राथमिक उपचार नहीं। महत्वपूर्ण क्षण खो गए। सीबीआई जांच जरूरी है और तब तक बॉलीवुड को बंगाल में प्रदर्शन का बहिष्कार करना चाहिए"।

केके की मुंबई में होगी अंतिम विदाई
बता दें कि, केके का पार्थिव शरीर कोलकाता के रवींद्र सदन लाया गया। उनका गुरूवार यानी 2 जून को मुंबई में अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स के शामिल होने की संभावना है। आज यानी 1 जून की शाम उनका शरीर कोलकाता से मुंबई ले जाया जाएगा। खबरों के मुताबिक, उनका मुंबई में 2 जून की सुबह अंतिम संस्कार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+