Balakrishna ने अंजलि को भरी सभा में दिया जोर से धक्का, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं बताना चाहती हूं...'
Nandamuri Balakrishna Anjali: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और एक्ट्रेस अंजलि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नंदमुरी ने अचानक सबके सामने एक्ट्रेस को धक्का दे दिया जिसकी वजह से उन्हे जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में अंजलि ने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण ने तेलुगु फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्रमोशन इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में अंजलि भी शामिल हुई थीं इसके बाद नेहा शेट्टी और अंजलि दो देखकर नंदमुरी बालकृष्ण ने एक्ट्रेस को हटने के लिए कहा लेकिन इस दौरान उन्होंने अंजलि स्टेज पर अचानक धक्का दे दिया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस गिरते-गिरते बचीं।

वायरल वीडियो में अंजलि नंदमुरी ने नाराज नहीं हुईं और उन्होंने हंसकर इसे टालने की कोशिश की। क्का खाने के बाद भी अंजलि जोर-जोर से हंसती रही थीं। लेकिन इंटरनेट पर लोग नंदमुरी को एक्ट्रेस के साथ की बदतमीजी के लिए जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं अब अंजलि ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर उस वक्त हुआ क्या था।
अंजलि ने एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं बालकृष्ण को गैंग्स ऑफ गोदावरी प्री-रिलीज़ इवेंट में आने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं यह जताना चाहती हूं कि बालकृष्ण और मैंने हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा है और हम लंबे समय से एक अच्छी दोस्ती साझा करते हैं। उनके साथ फिर से मंच साझा करना अद्भुत था।"
जो वीडियो अंजलि ने शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह पूरे इवेंट के दौरान नंदमुरी के साथ हंस-हंसकर बातें करती हुईं नजर आईं। बता दें कि इसके पहले मन्नारा चोपड़ा के साथ भी स्टेज पर डायरेक्टर ने अचानक उन्हें गाल पर किस कर दिया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वह केवल अपनी बेटी की तरह उन्हें मानते हैं और इसी वजह से वह किस कर प्यार लुटा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications