'मुझे नहीं पता था कि...', फैन को नाना पाटेकर ने इस वजह से मारा थप्पड़, एक्टर ने मांगी माफी

Nana Patekar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, वाराणसी में फिल्म जर्नी की चल रही शूटिंग के दौरान उन्होंने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। अब एक्टर ने वीडियो जारी कर सफाई दी और माफी मांगी।

फैन को थप्पड़ मारने के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आए नाना पाटेकर ने ना सिर्फ माफी मांगी बल्कि उन्होंने बताया कि वह शख्स फिल्म का हिस्सा नहीं था उन्हें इस बात की गलतफहमी हो गई थी और इसी वजह से उन्होंने फिल्म का सीन समझते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा।

Nana Patekar

नाना पाटेकर ने मामले में सफाई देते हुए कहा, 'वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे हमने बच्चे को मारा है। वो हमारी सीक्वेंस का हिस्सा है और हम फिल्म की रिहर्सल कर रहे थे। जिसमें एक सीन था कि पीछे से बंदा कहता है कि, बुढ़हु टोपी बेचनी है क्या? इसके बाद जब वह मेरे पास आता है तो उसे पकड़कर मारता हूं और उससे कहता हूं बदतमीजी मत कर और फिर वो भाग जाता है।'

Recommended Video

    'मुझे नहीं पता था कि...', फैन को नाना पाटेकर ने इस वजह से मारा थप्पड़, एक्टर ने मांगी माफी

    इसके बाद नाना पाटेकर ने बताया कि, जिस शख्स को उन्होंने थप्पड़ मारा वह फिल्म का हिस्सा नहीं था। हमने केवल अपनी फिल्म के सीन के हिसाब से उसे थप्पड़ मारा था लेकिन हमें नहीं मालूम था कि वह इस फिल्म में नहीं बल्कि एक आम इंसान है। इसके बाद जब तक हम उसे बुलाने जाते हैं वह वहां से भाग जाता है।

    नाना पाटेकर ने आगे मामले में सफाई देने के बाद माफी मांगी और कहा, 'मैंने जब से वीडियो देखा तो मुझे अफसोस हुआ। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। हमने किसी को अपने साथ सेल्फी लेने के लिए मना नहीं किया है। सोशल मीडिया पर इसको गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। मैं सभी से तहे दिल से माफी मांगता हूं।' यहां देखें पूरा वीडियो

    बता दें कि, इससे पहले फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने भी इस पर सफाई दी थी। उन्होंने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे अभी इस खबर के बारे में पता चला। मैंने बिल्कुल अभी वो वीडियो देखा है। मैं बता दूं कि नाना ने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा है। वह महज एक फिल्म का हिस्सा था जो कि शूट हो रहा था। उस दौरान नाना पाटेकर सिर्फ अपना शॉर्ट पूरा कर रहे थे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+