नाना पाटेकर की वनवास के टीजर की रिलीज डेट आई सामने, एक्टर बोले- 'ये मेरे करियर की बेस्ट'
गदर फेम अनिल शर्मा ने दशहरा के दिन अपनी नई फिल्म वनवास की अनाउंसमेंट की, इसके बाद से ही फिल्म के बारे में चर्चा होने लगी। वनवास के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म नाना पाटेकर और अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। बीते दिनों फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंस की गई थी।
मेकर्स फिल्म के मच अवेटेड टीज़र के लिए तैयारी कर रहे हैं, और नाना पाटेकर ने एक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है। 29 अक्टूबर को फिल्म का टीज़र रिलीज़ होगा। ऐसे में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। इसलिए मेकर्स और फिल्म के लीड एक्टर्स फिल्म का बज बनाने में लगे हुए हैं।

मेरी बेस्ट फिल्म में से एक
नाना पाटेकर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "वनवास की पूरी जर्नी मेरे लिए बहुत ही यादगार रही। यह आज तक की मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक है। बस 2 दिन बाद, 29 अक्टूबर को टीज़र होगा रिलीज़।"
रिश्तों के मायने बताएगी फिल्म
फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस करने के साथ मेकर्स ने इस वनवास का नया पोस्टर भी रिलीज़ किया है। इसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा दिखाई दे रहे हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और निर्देशक अनिल शर्मा पहले भी एक साथ आ चुके हैं। वनवास के पहले गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसे ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं।
अब दोनों वनवास के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। अनिल हमेशा अपने फिल्मों से पारिवारिक इमोशन और परिवार की महत्ता बताने के लिए जाने जाते हैं। वनवास से भी वो इसी तरह की कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा अनिल की ये फिल्म में पारिवारिक संबंधों का नया मतलब समझने को मिलने वाला है।
अनिल शर्मा ने लिखी कहानी
वनवास की कहानी एक टाइमलेस थीम पर बेस्ड होगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज,सम्मान और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं। फिल्म को अनिल शर्मा ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications