टीवी की नागिन महक चहल के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, एक्ट्रेस को हुआ तगड़ा नुकसान
हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस महक चहल ऑनलाइन कोरियर फ्रॉड में उस वक्त फंस गईं, जब वे ऑनलाइन पार्सल बुक कर रही थीं।
मुंबई, 16 जुलाई: देश में इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में आम से खास तक.. इन फ्रॉड्स का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस महक चहल ऑनलाइन कुरियर फ्रॉड में उस वक्त फंस गईं, जब वे ऑनलाइन पार्सल बुक कर रही थीं। इसे लेकर नागिन फेम महक ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

एक्ट्रेस को हुआ तगड़ा नुकसान
महक चहल के साथ ऑनलाइन ठगी हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने 12 जुलाई को 49000 रुपये खो दिए। नागिन फेम महक के साथ ये ठगी उस वक्त हुई, जब वे ऑनलाइन पार्सल बुक कर रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि 12 जुलाई को उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया- मैंने गुरुग्राम एक पार्सल भेजने के लिए ऑनलाइन कोरियर के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया, वहां से मुझे एक फोन नंबर मिला, जिसके बाद मैंने एक शख्स से बात की।
बताई दास्तां
आज तक की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि शख्स ने मुझे कहा के वो एक फेमस कोरियर कंपनी में काम करता है और मुझे कोरियर भेजने में सहायता करेगा। इसके बाद उसने मुझे एक वेबसाइट पर जाकर 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि शख्स ने मुझे पेमेंट मोड के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं गूगल पे कर रही हूं।
कैसे हुआ फ्रॉड
महक ने आगे बताया कि इसके बाद जब मैंने गूगल पे से पेमेंट करने की कोशिश की, तो पेमेंट हुआ नहीं। इसके बाद शख्स ने मुझे एक लिंक दिया और कहा कि इसमें अपनी यूपीआई डीटेल्स डालिए, फिर मुझे एक एंक्रिप्ट मैसेज भेजा और कहा कि इसे 20 सेकेंड में किसी और को फॉर्वर्ड कर दो। पहली बीर में नहीं कर पाई फिर उसने दूसरा लिंक भेजा, तो मैंने उसे फॉर्वड कर दिया।
तुरंत निकले पैसे
महक के मुताबिक, ऐसा करते ही उनके अकाउंट से पैसे निकल गए। इसके बाद मैंने तुरंत बैंक को कॉल कर सारे अकाउंट और कार्ड्स फ्रीज करवा दिए।एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने ये भी बताया कि इस फ्रॉड के बाद उन्होंने नागिन का शूट भी कैंसिल कर दिया है।
नागिन 6 में नेगेटिव किरदार में हैं एक्ट्रेस
बताते चलें कि महक चहल नागिन 6 में नजर आ रही हैं। शो में एक्ट्रेस का किरदार नेगेटिव है। इतना ही नहीं.. एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में भी छोटा सा एक रोल निभा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications