नागार्जुन का खुलासा, सामंथा और नागा चैतन्य में से कौन चाहता था तलाक

मुंबई, 27 जनवरी: साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी ने बेटे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की तलाक पर बात की है। बीते साल अक्टूबर में सामंथा और नागा चैतन्य ने अलग होने का ऐलान किया था। दोनों के अलग होने के कई महीने बाद अब नागार्जुन अक्किनेनी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सामंथा तलाक चाहती थीं और वही इसके लिए कोर्ट गई थीं।

सामंथा चाहती थीं तलाक

सामंथा चाहती थीं तलाक

एक इंटरव्यू में सामंथा और नागा के अलग होने को लेकर हुए सवाल पर नागार्जुन ने कहा, सामंथा ने तलाक की पहल करते हुए कोर्ट में अर्जी भी उन्होंने दी थी। वो अलग होना चाहती थीं तो नागा चैतन्य ने भी उनके फैसले का सम्मान किया और दोनों अलग हो गए। नागार्जुन ने कहा कि उन्होंने कभी दोनों के बीच किसी तरह के मनुटाव की बात नहीं सुनी। दोनों ने 2021 का न्यू ईयर साथ मनाया था। मुझे लगता है कि 2021 के न्यू ईयर के बाद दोनों में कोई परेशानी हुई लेकिन मैं नहीं जानता कि ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।

नागा तलाक को लेकर फिक्र में थे

नागा तलाक को लेकर फिक्र में थे

नागार्जुन ने कहा कि नागा अपनी तलाक को लेकर फिक्रमंद थे। उन्हें सबसे ज्यादा मेरी चिंता थी, मैं क्या सोचूंगा और हमारे परिवार की इज्जत का क्या होगा। हमने भी जब दोनों के अलग होने की बात सुनी तो हमें भी झटका लगा। हालांकि ये दोनों का फैसला था और ना सिर्फ उन दोनों ने बल्कि हम सबने इसका सम्मान किया।

बीते साल अक्टूबर में अलग हुए थे सामंथा और नागा

बीते साल अक्टूबर में अलग हुए थे सामंथा और नागा

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने बीते साल अक्टूबप में अपने अलग होने की जानकरी दी थी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए। सामंथा और चैतन्य दोनों ही साउथ के सफल कलाकार हैं। सामंथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्‍य भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+