फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से नागार्जुन का दिखा फर्स्ट लुक, देखकर ही कांपने लगेगा शरीर
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नागार्जुन के फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी कलाइयों में एक कड़ा पहना है और उनके माथे पर चोट लगी हुई है।
मुंबई, 11 जूनः बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। लोगों को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तब से ये मूवी सुर्खियों में छाई हुई है। लोग इस फिल्म और इसमें मौजूद कलाकारों की चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अब तक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। अब इस फिल्म से नागार्जुन का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।

नागार्जुन के पोस्टर पर लिखा गया ये कैप्शन
फिल्म में नागार्जुन के फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी कलाइयों में एक कड़ा पहना है और उनके माथे पर चोट लगी हुई है। वहीं नागार्जुन का ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है- सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके, अंधकार भी थर थर कांपे, हाथों में जिसके है हजारों नंदियों का बल। मिलिए आर्टिस्ट अनिश से और उनके नंदी अस्त्र का। 1000 नंदी की ताकत के साथ ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। आपको बता दें कि बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा', ये फिल्म 3 हिस्सों में रिलीज होगी जिसमें से पहला इंस्टॉलमेंट ये है। एक्टर नागार्जुन इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं और आलिया ईशा का। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नागार्जुन ने बताया ये राज
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर नागार्जुन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था-पहले मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज था, लेकिन फिर अयान मेरे घर आए और उन्होंने इसकी कहानी मुझे सुनाई। मैंने कहा था कि मैं कैमियो नहीं करना चाहता, लेकिन उन्होंने मुझे पूरी स्क्रिप्ट बताई और वो मुझे शानदार लगी। उस वक्त तक उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग कर ली थी। उन्होंने मुझे वह शूट किया गया हिस्सा भी दिखाया और फिर मैंने तुरंत हां कह दिया। इसके बाद मुझे कोई संकोच नहीं हुआ। ये बहुत महत्वपूर्ण कैमियो है। मैं ये नहीं कहूंगा कि वो सिर्फ एक कैमियो है। ये एक महत्वपूर्ण किरदार भी है। वहीं कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अयान ने फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर कहा था- मुझे लगा था कि इस फिल्म को बनाते-बनाते मैं मर जाऊंगा। कई लोगों ने मुझसे पूछा कि इस फिल्म को बनने में इतना समय क्यों लग रहा है। ये इतनी महंगी क्यों है। लोगों ने मुझे कहा कि मैं कोई रोमांटिक फिल्म बना दूं। लेकिन मुझे पता है कि ब्रह्मास्त्र अगर सही गई तो लोगों को इसके जरिए एक अनोखा और नया अनुभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications