सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य इस एक्ट्रेस संग करेंगे सगाई, एक्टर के घर पर आज होगा फंक्शन

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Engagement: साउथ एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथ रुथ प्रभु से तलाक होने के बाद शोभिता धुलिपाला के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों सगाई करने वाले हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला काफी लंगे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। अब खबर आ रही है कि एक्टर आज यानी 8 अगस्त को सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनके एक करीबी ने इस खबर की पुष्टि की है।

Naga Chaitanya

द ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई एक्टर के घर में होने वाली है। इस फंक्शन में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। फैंस अब कपल की सगाई की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नागार्जुन सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर शेयर करने वाले हैं। हालांकि अब तक कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

सूत्रों का कहना है कि सगाई की तस्वीरें शुक्रवार को जारी की जा सकती हैं। बता दें कि, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को कई बार वेकेशन में साथ देखा गया। हाल ही में दोनों का एक वीडियो यूरोप से वायरल हुआ था जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को हवा मिली। इससे पहले साल 2021 में नागा का सामंथा से तलाक हुआ था।

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई थी। लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में कपल का तलाक हो गया। कपल ने खुद सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट की थी। फैंस फिलहाल तो नागा और शोभिता के रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+