नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इस साल होगी शादी? विदेश में सात फेरे लेगा कपल, सामने आई डिटेल्स
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Marriage: सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से अपनी डेटिंग अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। दोनों का कई बार साथ में भी देखा गया है। ऐसे में जब दोनों की सगाई की खबर आई तो सामंथा रुथ प्रभु के फैंस काफी नाराज हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं।

न्यूज 18 तेलुगु की रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अंत में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी करने वाले हैं। या फिर अगले साल मार्च 2025 में भी ये कपल शादी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि कपल ने वेडिंग वेन्यू के लिए हैदराबाद को चुना है।
Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि नागा और शोभिता विदेशों में भी अपनी डेस्टिनेशन सर्च कर रहे हैं। जहां कपल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। लगभग 7 दिनों तक विदेश में कपल की शादी के सारे फंक्शन होंगे और इसके बाद वह हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। हालांकि अब तक नागा और शोभिता की तरफ से शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
बता दें कि, इससे पहले नागा चैतन्य की साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी। गोवा में कपल के सारे वेडिंग फंक्शन हुए। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और साल 2021 में कपल का तलाक हो गया। हालांकि अब दोनों अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं। नागार्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नागा चैतन्य इस तलाक से काफी समय तक डिप्रेशन में थे। लेकिन अब उनकी जिंदगी में खुशी फिर से आ गई है।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications