सामंथा से तलाक के बाद कब मिले थे शोभिता-नागा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, एक्टर ने खास अंदाज में किया प्रपोज
Naga-Sobhita Love Story: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को परिवार के स्वामित्व वाले अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की। कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब कपल ने एक नए इंटरव्यू में बताया कि दोनों की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।
एक नए इंटरव्यू में, दोनों ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। जब चैतन्य का समंथा रुथ प्रभु से तलाक हो चुका था, तो उसके एक साल बाद 2022 में उनकी शोभिता धुलिपाला से पहली मुलाकात हुई। हालांकि, उनकी पहली मुलाकात नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर लंच के दौरान हुई थी।

दरअसल, नागार्जुन ने शोभिता की एक फिल्म में भूमिका की सराहना की थी और उन्हें एक मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था। कुछ महीने बाद, शोभिता ने चैतन्य को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई।
चैतन्य ने न्यूयॉर्क टाइम्स से एक इंटरव्यू में कहा, "मैं टेक्स्टिंग का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, मुझे सोशल मीडिया पर संवाद करना पसंद नहीं है।" फिर उन्होंने हैदराबाद से मुंबई की उड़ान भरी, इसके बाद वहां दोनों एकसाथ कैफे में मिले और बातचीत की। शोभिता ने अपनी पहली मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा, "यह मेरे बहुत ही पुराने ज़माने जैसा था।"
शोभिता ने कहा, 'मैं रेड ड्रेस में थी, वह ब्लू सूट में थे। हम दोस्त की तरह मिले। मैं एक पतंग की तरह थी और वो जैसे एक मांझा।' इसके बाद नागा ने शोभिता को प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अगस्त 2024 में सगाई की और उसी साल दिसंबर में, केवल चार महीने बाद, पारंपरिक तेलुगू विवाह समारोह में शादी कर ली।
बता दें शोभिता धुलिपाला से पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। साल 2017 में कपल ने सात फेरे लिए थे। लेकिन चार साल बाद ही कपल का तलाक हो गया। हालांकि अब नागा दूसरी शादी कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल












Click it and Unblock the Notifications