नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को दिया था धोखा! खुद एक्टर ने सरेआम किया कबूल, कहा- 'मैंने टू टाइमिंग की है'

Naga Chaitanya Old Video: साउथ एक्टर नागा चैतन्य अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से उनका साल 2021 में तलाक हुआ था हालांकि एक्टर ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। फैंस अब भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों का तलाक क्यों हुआ था। इस बीच एक्टर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

नागा चैतन्य का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने रिलेशनशिप में रहते हुए कभी चीटिंग की है? एक्टर ने इसका जवाब जो जवाब दिया वह सुनकर फैंस हैरान रह गए। नागा ने रिश्ते में 'टू टाइमिंग' यानी एक साथ दो लोगों को डेट करने पर 'हां' जवाब दिया।

naga chaitanaya

नागा चैतन्य ने डबल डेट करने पर कहा कि, 'हर किसी को लाइफ में हर चीज का एक्सपीरियंस करना चाहिए। मुझे सारे अनुभव मिल गए हैं। तभी आपको पता चलता है कि अब सेटल होने का समय आ गया है।' बता दें कि, ये वीडियो साल 2018 का है। वहीं साल 2017 में उनकी सामंथा रुथ प्रभु से शादी हो चुकी थी।

नागा चैतन्य का 6 साल पुराना वीडियो अब लगातार चर्चा में है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, नागा ने सामंथा को क्या धोखा दिया है। एक ने लिखा, 'क्या इसी वजह से इन दोनों का तलाक हुआ था?' वहीं कुछ फैंस सामंथा और नागा की शादी टूटने का जिम्मेदार एक्टर को बता रहे हैं।

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 में कपल ने धूमधाम से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2021 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+