Naagin 7: कौन हैं TV की नई 'नागिन'? आर्मी परिवार से है रिश्ता, ऐसे उड़ाएंगी लोगों के होश
Naagin 7: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो 'नागिन' अपने 7वें सीजन के साथ एक बार फिर लौट रहा है। 'नागिन 7' की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर जिस एक्ट्रेस का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो हैं प्रियंका चाहर चौधरी।
प्रियंका चाहर चौधरी होंगी नई नागिन
लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चाहर चौधरी ही इस सीजन की नई नागिन होंगी और अब एकता कपूर ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

'नागिन 7' का फर्स्ट लुक लॉन्च
हाल ही में टीवी की दुनिया की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मंच पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने खुद नागिन 7 का फर्स्ट लुक लॉन्च किया था। इसी दौरान प्रियंका चाहर चौधरी भी मौजूद थीं और अपने इस आइकॉनिक किरदार के बारे में उन्होंने खुलकर बात की।
नागिन बनने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी ने की कड़ी मेहनत
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी ने 'नागिन 7' के लिए कई महीनों तक तैयारियां की हैं। किरदार में परफेक्ट दिखने के लिए उन्होंने जंक फूड से दूरी बना ली और एक स्ट्रिक्ट प्रोटीन बेस्ड डाइट फॉलो की।
-प्रियंका चाहर चौधरी का फोकस लीन और टोन्ड फिजिक बनाए रखने पर था, जो एक सुपरनैचुरल किरदार के लिए जरूरी होता है। बीते महीनों में प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर कई फिटनेस पोस्ट शेयर किए थे,जिन्हें अब फैंस उनके नागिन रोल से जोड़कर देख रहे हैं।
कौन हैं प्रियंका चाहर चौधरी?
-आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका असली नाम परी चौधरी है लेकिन उन्होंने साल 2019 में न्यूमेरोलॉजी के आधार पर अपना नाम बदलकर प्रियंका रख लिया।
-प्रियंका चाहर चौधरी ने मुंबई और दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वह एक आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
-प्रियंका चाहर चौधरी के पिता इंडियन आर्मी में Honorary Captain रह चुके हैं जबकि मां हाउस वाइफ हैं। उनके दो भाई अस्पताल के डायरेक्टर हैं और एक बहन प्रीति चौधरी भी हैं। कुल छह भाई-बहनों में प्रियंका चौथी संतान हैं।
-एक इंटरव्यू में प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा था कि आर्मी बैकग्राउंड की वजह से उन्हें बचपन से सिखाया गया था कि खुद के लिए खड़े रहो और किसी का अपमान मत सहो।
मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर
-प्रियंका चाहर चौधरी ने करियर की शुरुआत बतौर इवेंट होस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा। उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है जैसे बब्बू मान का 'ऑनलाइन', ईशान कौरन का 'मैं बेवफा' और रॉबिन सिद्धू का 'हांजू'।
-इसके बाद प्रियंका ने साल 2019 में टीवी पर 'गठबंधन' सीरियल से डेब्यू किया था जिसमें वह सेजल पारेख के रोल में नजर आई थीं। इसी साल वह उल्लू ऐप की वेब सीरीज '3G गली गलौच गर्ल्स' में भी दिखाई दी थीं।
-टीवी के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी कुछ फिल्मों में भी काम किया है जिनमें 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन और 'कैंडी ट्विस्ट शामिल हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी की लव लाइफ
-प्रियंका को असली पहचान मिली कलर्स टीवी के शो 'उड़ारियां' से जिसमें उन्होंने तेजो संधू का किरदार निभाया था। शो में उनके साथ अंकित गुप्ता नजर आए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और बाद में दोनों 'बिग बॉस 16' में भी साथ नजर आए थे।
-हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2025 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में जब प्रियंका बिग बॉस 19 में पहुंचीं तो सलमान खान ने उनसे उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिस पर प्रियंका ने इशारों में साफ कर दिया कि अब वह साथ नहीं हैं।
'नागिन 7' से स्क्रीन पर वापसी करेंगी प्रियंका चाहर चौधरी
अब प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल में नजर आएंगी। एकता कपूर ने खुद बिग बॉस 19 के मंच से इसका ऐलान किया है और शो का पहला झलक भी पेश किया। फैंस को प्रियंका के इस नए अवतार का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि नागिन 7 एक बार फिर टीवी की टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाएगा।












Click it and Unblock the Notifications