यूपी के मुजफ्फरनगर में टीचर ने बच्चे को क्लास से पिटवाया, भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बोले- इसे जेल में डालो
Muzaffarnagar Viral Video: इस समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। इस वीडियो में स्कूल की एक टीचर ने एक बच्चे के साथ ऐसी हरकत की है जिसे देखकर लोग गुस्से में आ गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।
टीचर ने बच्चे को क्लास से पिटवाया
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तो मुजफ्फरनगर स्कूल की इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग भी की है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तृप्ता त्यागी नाम की टीचर ने क्लास के बाकी स्टूडेंट्स को एक बच्चे को थप्पड़ मारने के लिए कहा। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पांच का टेबल नहीं सुना पायाथा। इस पर टीचर ने बारी-बारी से बच्चों को बुलवाकर उस एक स्टूडेंट की जबर पिटवाई करवाई।

यूपी टीचर का वीडियो हो रहा है वायरल
मुजफ्फरनगर के स्कूल के इस वीडियो पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। दावा किया जा रहा है कि थप्पड़ खाने वाला बच्चा मुस्लिम है। इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से लेकर रेणुका शहाणे तक ने टीचर की निंदा करते हुए उन्हें कड़ी सजा दिलवाए जाने की बात कही है। टीचर तृप्ता त्यागी की हरकत पर बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूट पड़ा है।
स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने टीचर तृप्ता त्यागी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं। उन्होंने लिखा है- मुजफ्फरनगर के उस पीड़ित बच्चे के पिता से @muzafarnagarpol द्वारा ये लिखवा लेना और साइन करवाना कि वे तृप्ता त्यागी नामक अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं करेंगे, महज आरोपी टीचर को बचाने की कोशिश है। वीडियो प्रूफ है कि पॉक्सो कानून के तहत संगीन जुर्म हुआ है। मुजफ्फरनगर पुलिस अपना काम करें। ये ट्वीट स्वरा भास्कर ने अरेस्ट तृप्ता त्यागी के हैशटैग के साथ लिखा है।
'उसे जेल में डाल देना चाहिए'
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी मुजफ्फरनगर घटना पर अपन गुस्स निकाला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- उस सनकी टीचर को जेल में डाल देना चाहिए। इसके बजाय, उसे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलना चाहिए।
प्रकाश राज ने लिखी ये बात
एक्टर और राजनेता प्रकाश राज ने मुजफ्फरनगर की घटना को मानवता का काला सच बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- हम मानवता के सबसे डार्क साइड में प्रवेश कर रहे हैं...क्या आपको चिंता नहीं है। प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर का कोलाज भी शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications