नेशनल अवॉर्ड विनर 'सूर्या' की ये 6 बेस्ट फिल्में जरूर देखें, आंखों से बहने लगेंगे आंसू
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या पिछले दो दशकों से अधिक समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने तरह तरह के रोल निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
मुंबई, 23 जुलाईः साउथ के सुपरस्टार सूर्या अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं। लोग उनकी फिल्में देखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सूर्या पिछले दो दशकों से अधिक समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने तरह तरह के रोल निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। दर्शक एक्टर सूर्या के अभिनय की जमकर तारीफ करते हैं। आज सूर्या का जन्मदिन भी है और गत 22 जुलाई को उन्हें नेशनल अवॉर्ड का विनर भी चुना गया है। लिहाजा उनके लिए जन्मदिन का इससे अच्छा गिफ्ट और कुछ नहीं हो सकता। 47 वर्षीय सूर्या अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर आपको उनकी 5 बेस्ट फिल्मों के बारें में बताते हैं जो हर किसी को जरूर देखनी चाहिए।
गजनी
सूर्या ने एआर मुर्गदॉस की फिल्म 'गजनी' में काम किया था। सूर्या इस फिल्म के हीरो थे और अपने दमदार अभिनय के लिए उन्होंने देशभर के दर्शकों के बीच लोकप्रियता पाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। थिएटर्स में इसके शो 100 दिनों तक चले थे।
नंदा
सूर्या ने फिल्म 'नंदा' में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। ये फिल्म सुपर फिट साबित हुई थी। इस फिल्म में एक्टर सूर्या एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए थे। साथ ही उन्होंने एक देखभाल करने वाले बेटे की भी भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सूर्या के साथ एक्ट्रेस लैला नजर आई थीं। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
वरनम अयिराम
गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 'वरनम अयिराम' में सूर्या ने अपने रोल के लिए एक सिक्स-पैक पर काम किया था और दर्शकों को इंप्रेस किया था। फिल्म ने एक युवक के जीवन की खोज की, जिसका अंतिम फैसला सेना में शामिल होना होता है। इस फिल्म में सूर्या ने पिता और बेटे का डबल रोल किया था। सूर्या ने इस फिल्म के लिए अलग-अलग लुक भी लिए थे।
सोरारई पोटरु
फिल्म 'सोरारई पोटरु' की कहानी बहुत ही लाजवाब है। सोरारई पोटरु एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है 'वीर की जय जयकार।' फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक्टर सूर्या को इस फिल्म के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
सिंघम
सूर्या ने 'सिंघम' के लिए तीसरी बार निर्देशक हरि के साथ हाथ मिलाया था। इस पुलिस ड्रामा का कई भारतीय भाषाओं में रीमेक बनाया गया था, लेकिन ऑरिजनल वर्जन सबसे अच्छा रहा क्योंकि सूर्या ने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की थई और लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी।
जय भीम
सूर्या की फिल्म 'जय भीम' को देशभर में पसंद किया गया था। ये फिल्म विवादों में भी रही और इसके लिए सूर्या को कई तरह की धमकियां भी मिली थीं। तमाम लोगों का कहना था कि फिल्म में हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की गई थी। बावजूद इसके जय भीम के जरिए सूर्या को पूरे देश में तारीफ सुनने का मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications