Munmun Dutta Accident: जर्मनी में मुनमुन दत्ता का हुआ रोड एक्सीडेंट, जानें क्या है हालत
Munmun Dutta Accident: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का रोड एक्सीडेंट हो गया है। खबर है कि मुनमुन दत्ता एक्सीडेंट के समय जर्मनी में मौजूद थीं।
Munmun Dutta Accident: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का रोड एक्सीडेंट हो गया है। खबर है कि मुनमुन दत्ता एक्सीडेंट के समय जर्मनी में मौजूद थीं। अपने रोड एक्सीडेंट की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपनी चोट के बारे में फैंस को अवगत कराया है। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' का किरदार निभाती हैं। लोग उनके इस रोल को खूब पसंद करते हैं। फिलहाल मुनमुन दत्ता ने अपने एक्सीडेंट की खबर लोगों को बताई है।

मुनमुन दत्ता का हुआ रोड एक्सीडेंट
आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को ट्रैवलिंग करना खूब पसंद है। वह अक्सर देश-विदेश की नई जगहों पर घूमती नजर आती हैं। मुनमुन दत्ता एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लोगों को अपनी ट्रैवलिंग ट्रिप्स के बारे में बताती रहती हैं। खबर है कि उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप की यात्रा शुरू की थीय़

इंस्टा स्टोरी शेयर कर बताई एक्सीडेंट की बात
इस यूरोप टूर में ही दुर्भाग्य से मुनमुन दत्ता जर्मनी में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। हालांकि अब वह अपने घर लौट रही हैं। मुनमुन दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को बताया है कि जर्मनी में उनका रोड एक्सीडेंट हो गया था। उन्होंने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रैवेलिंग कम करनी है और घर वापस जाना है।
स्विट्जरलैंड में घूम रही थीं मुनमुन दत्ता
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मुनमुन दत्ता स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। उन्होंने यूरोप के लजीज व्यंजनों की एक तस्वीर भी शेयर की थी। जर्मनी में मुनमुन दत्ता अपने किसी दोस्त के यहां रुकी हुई थीं। वहीं जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं। उन्होंने बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा रोमांटिक शूटिंग डेस्टिनेशन में अपने रहने की कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
चॉकलेट खाते हुए शेयर की थी तस्वीर
वहीं मुनमुन दत्ता ने स्विट्ज़रलैंड से हॉट चॉकलेट पीने की तस्वीर भी शेयर की थी और कहा था कि यहां चॉकलेट खाना जरूरी है। एक एल्बम शेयर करते हुए मुनमुन ने पूछा था- कितना ज्यादा हॉट चॉकलेट है? वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे लगता है क्योंकि बड़े बड़े देश में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं।

'बबीता जी' के रोल में नजर आती हैं मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता लिंड्ट म्यूजियम भी गई थीं और वहां भी उन्होंने खूब मस्ती की थी। उन्होंने यूरोप टूर की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- लिंट होम ऑफ चॉकलेट की यात्रा....ये म्यूजियम मैं करीब से देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थी। जानकारी के अनुसार मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं। वह अय्यर (तनुज महासभादे) की पत्नी के रोल में नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications