'काम नहीं मुझसे कुछ और मांगा जा रहा था', Munjya के इस फेमस एक्टर ने बयां किया दर्द
Abhay Verma Casting Couch: हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में नजर आए एक्टर अभय वर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभय वर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ होती है।
अभय वर्मा के साथ हुई ऐसी हरकत
फिल्म 'मुंज्या' से पहले अभय वर्मा को मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में भी देखा जा चुका है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने के लिए उन्हें काफी मेहनतकरनी पड़ी थी। एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ गया था क्योंकि वो अपने सपनों को कास्टिंग काउच की शर्त पर नहीं पूरा करना चाहते थे।

कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे अभय वर्मा
अभय वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो पहली बार एक्टिंग के लिए मुंबई आए थे, तब करियर की शुरुआत में ही उन्हें पहली बार 'ना' का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि ये वो वक्त था, जब उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था।
कास्टिंग काउच को लेकर कही ऐसी बात
अभय वर्मा ने बज्जूका इवेंट्स से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि जब वह पहली बार मुंबई में काम पाने के लिए घर से निकले थे तो उनकी पहली मीटिंग ही काफी अजीब रही थी। एक्टर ने कहा- मुंबई में मेरी पहली मीटिंग बहुत ही अजीब थी। सोचो कोई लड़का पानीपत से आया हो, अपने कल्चर और साफ दिल को लेकर, लेकिन उससे काम की बात नहीं की जा रही थी बल्कि कुछ और मांगा जा रहा था।
'मैंने अपने सपनों को कुचल दिया था'
अभय वर्मा ने बताया- पहली मीटिंग में मुझे इतना डर लग गया था कि मैं वापस अपने घर पानीपत लौट आया था। मुझे लगा कि शायद मुंबई शहर मेरे लिए नहीं है, न ही ये सपना मेरे लिए है। इसलिए मैंने अपने सपनों को कुचल दिया था। हालांकि मुझे कुछ दिन बाद एहसास हुआ कि मैं कुछ क्रिएटिव करना चाहता था। मैंने ठान लिया था कि मैं अपने सपनों का रिमोट किसी और के हाथ में नहीं दूंगा।
'मुझे खुद में कुछ बदलाव नजर आए'
अभय वर्मा ने आगे कहा- मैं लोगों को खेलने और चैनल बदलने का कंट्रोल क्यों दूं। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं मुंबई वापस लौटूंगा। मैं मुंबई वापस आ गया और मुझे खुद में कुछ बदलाव नजर आए। मैं एक नई ताकत के साथ मुंबई वापस आया था। मैं एक सक्सेसफुल एक्टर बनना चाहता था।
-
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
सड़क पर Gas Cylinder बेच रहे ये फेमस एक्टर? बोले- बॉलीवुड से ज्यादा होगी कमाई, क्या सच में हुई LPG की किल्लत? -
संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और बहन मंधिरा कपूर के मानहानि केस में कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश -
Hansika Motwani Caste: क्या है हंसिका मोटवानी की जाति-धर्म? शादी के 4 साल बाद सोहेल से क्यों ले रहीं तलाक? -
OTT Release This Week: धमाकेदार रहेगा ये वीकेंड, एक से बढ़कर एक सीरीज हो रही रिलीज -
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी टीना का सनसनीखेज खुलासा, अब सबके सामने रखा पापा-मम्मी के रिश्ते का सच -
एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई? -
कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ -
कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला? -
'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल -
करोड़ों के मालिक हैं गौरव कपूर, पत्नी कृतिका कामरा के पास भी है बेशुमार दौलत, कौन है ज्यादा अमीर? -
बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मिली अबॉर्शन की सलाह और फिर जो हुआ, OTT पर आज ही देखें LOCKDOWN












Click it and Unblock the Notifications