Lock Upp Finale Winner: मुनव्वर फारूकी ने मारी बाजी, जानिए ट्रॉफी के साथ कितनी रकम मिली
मुंबई, 08 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' शुरुआत से ही दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस साल फरवरी में रिलीज हुआ यह वेब शो शुरू से ही काफी लोकप्रिय बन गया। 'लॉकअप' मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिजिटल रियलिटी शो है। ऐसे में अब शो के फाइनल के बाद शो के विनर का ऐलान कर दिया गया है। फिनाले में शिवम शर्मा, प्रिंस नरूला, आजमा फल्लाह, मुनव्वर फारूकी, पायल रोहातगी और अंजली अरोड़ा के कड़े मुकाबले के बीच मुनव्वर फारूकी को विनर घोषित किया गया है।

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मारी बाजी
70 दिनों तक चले जेल के अत्याचारी जेल में आखिरकार स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बाजी मारते हुए लॉकअप की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। फिनाले एपिसोड में शो की होस्ट कंगना रनौत ने विनर के नाम का ऐलान किया।

पहले सीजन के विनर बने मुनव्वर
शो के विनर के नाम की घोषणा के लिए मुनव्वर और पायल को एक लॉकअप के अंदर बंद किया और बताया कि जिसकी जेल का दरवाजा खुलेगा, वो पहले सीजन का विनर होगा। जैसे की काउनडाउन खत्म हुआ, और मुनव्वर फारूकी की जेल का दरवाजा खुलकर गिर गया, जिसके बाद मुनव्वर खुशी से झूम उठें। उनके आंखों में जीत के आंसू थे। वहीं विनर मुनव्वर को कंगना ने गले भी लगाया।

दूसरे नंबर पर रहीं पायल रोहतगी
वहीं दूसरे नंबर पर पायल रोहतगी रहीं। पायल और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर ने अपने नाम की है। वहीं इससे पहले शो की अब तक की दमदार कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा को फाइनल की रेस झटका लगा और उनको बाहर होना पड़ा, जिसके बाद मुनव्वर और पायल टॉप 2 नामों में मुकाबला हुआ।

जानिए ट्रॉफी के साथ कितनी रकम मिली
शो की ट्रॉफी के साथ मुनव्वर फारूकी ने 20 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती है। साथ ही उनको एक लग्जरी कार और इटली की वेकेशन ट्रिप भी गिफ्ट के तौर पर मिली है। बता दें कि मुनव्वर शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक थे। मुनव्वर पर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था, जिसके लिए उनको जेल के अंदर काफी दिनों तक रहना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications