Elvish Yadav की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारुकी के बयान से मचा बवाल, कहा- मैं तो अपने फोन से..

Munawar Faruqui on Elvish arrest: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव जबरदस्त सुर्खियों में हैं। कोबरा कांड मामले में एल्विश इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली, तो हलचल सी मच गई। अब बीबी ओटीटी विनर की गिरफ्तारी को लेकर बिग बॉस के हालिया विनर मुनव्वर फारूकी का शॉकिंग रिएक्शन सामने आया है।

एल्विश यादव को कोबरा के करैट प्रजाति के सांपों के जहर मामले को लेकर 17 फरवरी को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। यूट्यूबर के हिरासत में लिये जाने को लेकर हर कोई हैरान है। अब इस मसले पर बीबी 16 विनर मुनव्वर ने शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

Munawar Faruqui

मुनव्वर पहले तो एल्विश के इस मुद्दे से किनारा करते दिखे, इसके बाद 'ईटाइम्स' संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम। मेरा फोन बंद था। फारुकी ने कहा कि मेरे फोन की बैटरी डेट हो चुकी है। मैं इंटरनेट से बहुत दूर होकर अपने काम में बिजी हूं।

बताते चलें कि एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी हाल ही में ISPL यानी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में साथ नजर आए थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और ये बात हालिया तस्वीरों में साफतौर पर नजर आई थी।

दोनों तब काफी हंसते-मुस्कुराते हुए दिखे थे। ऐसे में फैंस भी काफी हैरान हैं कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद क्यों मुनव्वर ने कुछ भी नहीं कहा। वे क्यों शांत हैं। वे इस मसले पर कुछ भी बात करने से बचते क्यों दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+