बेहद खास रहा मुमताज का 75वां जन्मदिन? पति मयूर ने गिफ्ट में दिया ये बेशकीमती तोहफा

मुमताज ने 31 जुलाई को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति मयूर माधवानी ने उन्हें तोहफे में क्या दिया।

मुंबई, 1 अगस्त: 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने 31 जुलाई को अपना 75 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनको फैंस और कईं बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए पति मयूर माधवानी ने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दिया।

मुमताज को मिला ये खास तोहफा

मुमताज को मिला ये खास तोहफा

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मुमताज के जन्मदिन के मौके पर उनके पति और बिजनेसमैन मयूर माधवानी ने युगांडा में लंच का आयोजन किया। जिसमें उनकी दोनों बेटियां तान्या और नताशा भी शामिल हुए। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, उनके पति ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें ज्वेलरी और मर्सिडीज कार तौफे में दी।

एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

मुमताज ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि, उन्हें गिफ्ट क्या दिया गया तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "प्रैक्टिकली उन्होंने मुझे लाइफ में सब कुछ दिया है। अगर आप इस बर्थडे गिफ्ट के बारे में पूछ रहे हैं तो उन्होंने मुझे मर्सिडीज कार का लेटेस्ट मॉडल गिफ्ट किया है। साथ ही उन्होंने ज्वैलरी भी तोहफे में दी है।"

सेट पर कैसे सेलिब्रेट करती थीं जन्मदिन?

सेट पर कैसे सेलिब्रेट करती थीं जन्मदिन?

इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री का एक अनुभव साझा किया जब उन्हें बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शूटिंग के दौरान वक्त नहीं मिल पाता था। फिल्म के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए मुमताज ने बताया, "हर बार फिल्म के सेट पर एक केक मंगाया जाता था और सारे लोग तालियां बजाते थे। लेकिन मैं अपने पूरे करियर में इतनी बिजी रही हूं कि सेलिब्रेशन तो दूर की बात है, कभी-कभी तो मुझे अपनी रिलीज फिल्मों को देखने तक का टाइम नहीं मिल पाता था।"

"मैं अभी भी खुद को 18 साल का ही फील करती हूं'

इसके आगे मुमताज ने कहा कि, "मैं अभी भी खुद को 18 साल का ही फील करती हूं। मैं अभी भी डांस करती हूं। रोज 90 मिनट तक एक्सरसाइज करती हूं।" आपको बता दें कि, मुमताज 27 साल की उम्र में शादी होने के बाद अपनी फैमिली के साथ यूगांडा में रह रही हैं। उन्होंने इंटरव्यू में इस बात की भी जानकारी दी कि वह जल्द ही भारत आएंगी।

मुमताज की सुपरहिट फिल्में

मुमताज की सुपरहिट फिल्में

मुमताज अपने समय की ऐसी एक्ट्रेस थीं तो जिनके साथ हर अभिनेता काम करना चाहता था। उस दौर में मुमताज का नाम सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में शामिल था। उन्होंने अपनी अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज किया है। मुमताज ने अपने करियर में 'दो रास्ते,' 'बंधन,' 'आदमी और इंसान,' 'सच्चा झूठा,' 'खिलौना,' 'तेरे मेरे सपने, जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+