बोल्ड कपड़ों के चक्कर में बुरी फंसी उर्फी जावेद! हाथ पकड़कर अपने साथ ले गई पुलिस
Mumbai police takes Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उर्फी उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब उनके इर्द गिर्द मुंबई पुलिस घूमती दिखी। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि पुलिसकर्मी उर्फी को सुरक्षा देने के लिए खड़े हैं, तो आप गलत हैं।
मुंबई पुलिस संग उर्फी की तीखी बहस
जी हां! पुलिसकर्मी यहां उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने पहुंचे थे। कभी गुलाब की पंखुड़ियां, कभी रस्सियां, कभी तार, कभी टूफी फूटी घड़िया तो कभी बोतल के ढक्कन पहनने वाली उर्फी का अतरंगी स्टाइल लगता है मुंबई पुलिस को रास नहीं आया। उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आज यानी 3 नवंबर का ही है। इसमें उर्फी को मुंबई के एक कैफे में स्पॉट किया गया, जहां उनके इर्द गिर्द मुंबई पुलिस भी घूमती दिखी।

हाथ पकड़कर ले गई पुलिस
वीडियो में पुलिस उर्फी को कह रही है कि पब्लिकली उर्फी को ऐसे बोल्ड कपड़े पहनने के चलते वे हिरासत में ले रहे हैं। वीडियो में उर्फी जावेद जब कैफे से बाहर निकलती हैं तो कुछ महिला पुलिसकर्मी उन्हें रोककर अपने साथ चलने को कहती हैं। उर्फी कहती हैं कि क्या हुआ। तो पुलिसकर्मी कहती है कि छोटे कपड़े पहनने के चक्कर में. तो उर्फी कहती है कि मेरी मर्जी। इसके बाद महिला कहती हैं कि आपको जो भी बात करनी है सीधे ऑफिस में जाकर करो। इसके बाद वे उर्फी का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं।
उर्फ़ी जावेद हुईं गिरफ्तार?
सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, उर्फी जावेद एक कैफे में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रही हैं, जब पुलिस अधिकारियों का एक समूह उन्हें हिरासत में ले लेता है। एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है। जब एक्ट्रेस उनसे कारण पूछती हैं तो अधिकारी कहते हैं, "इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहने कौन घूमता है?" उन्होंने उसके हाथ पकड़ लिए और उसे हिरासत में ले लिया।
वीडियो में उर्फी जावेद को डेनिम पैंट के साथ बैकलेस लाल टॉप पहने देखा गया। हालांकि, इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने उओरफ़ी जावेद को गिरफ्तार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications