उर्फी जावेद की गिरफ्तारी वीडियो का मुंबई पुलिस ने खोला राज, सामने आया ऐसा सच, एक्ट्रेस ने कहा- कोई नहीं रोक...

Uorfi Javed Arrested: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस समय सुर्खियोंमें छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस ये कहकर उन्हें पकड़कर ले जाती हैं कि वह छोटे कपड़े पहनकर घूम रही हैं। ऐसे में उर्फी कहती हैं- ये मेरी मर्जी है। इसके बाद उर्फी पुलिस जीप में बैठकर रेस्तरां के बाहर से गायब हो जाती हैं। लोगों को ये पूरा मामला सच लग रहा था। हालांकि कुछ लोग इसे फर्जी भी कह रहे थे। अब खुद मुंबई पुलिस ने इस मामले की सच्चाई लोगों के सामने रखी है।

उर्फी जावेद की गिरफ्तारी मामले में मुंबई पुलिस का बयान
मुंबई पुलिस ने गत 3 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और चार अन्य लोगों के खिलाफ एक फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद को महिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते दिखाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा है- कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ओशिवारा पुलिस ने उर्फी जावेद और वीडियो में देखाई दिए लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

urfi javed

मुंबई पुलिस ने खोला उर्फी की गिरफ्तारी का सच
मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल वीडियो का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया है। तस्वीर में दो महिलाएं पुलिस ऑफिसर कीG यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा है- फालतू पब्लिसिटी के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता। अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर गिरफ्तार की गई महिला का वायरल वीडियो सच नहीं है। प्रतीक चिन्ह और वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

उर्फी जावेद ने बताई ऐसी सच्चाई
मुंबई पुलिस के स्पष्टीकरण के तुरंत बाद उर्फी जावेद ने भी पुष्टि की है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने नहीं बल्कि 'फैशन पुलिस' ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कई तरह के लुक में नजर आ रही हैं और सलाखों के पीछे पोज दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरे उग्र फैशन गेम के लिए फैशन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन कोई भी मुझे नहीं रोक सकता! @Freakinsindia के साथ अपने कलेक्शन लॉन्च FREAKIN' UORFICATION की घोषणा करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+