सलमान खान को धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, मार्च में दी थी जान से मारने की धमकी

सलमान खान को मार्च के महीने में आए धमकी भरे ई मेल के मामले में एक शख्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

Salman Khan

Mumbai Police over Salman Khan security: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब हाल ही में पुलिस ने धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी एक शख्स के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

अधिकारियों की मानें तो उस शख्स ने कथित तौर पर मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजे थे। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इसके साथ ही एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी।

लंबे समय से जान से मारे जाने की धमकियां पाने वाले सलमान खान ने हाल ही में इस बारे में बात भी की थी कि वे इस स्थिति से कैसे निपट रहे हैं। इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में सलमान खान ने y+ श्रेणी की सुरक्षा के बारे में बात की थी, जो उन्हें मौत की धमकियों के बीच मुंबई पुलिस की तरफ से मिली थी।

एक्टर ने कहा कि सुरक्षा से असुरक्षा बेहतर है सुरक्षा है । अब सड़क पर साइकिल चलाकर कहीं जाना भी मुश्किल है। उससे भी बड़ी बात ये कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तब भी ऐसा ही होता है। बहुत सुरक्षा दूसरे लोगों के लिए भी असुविधा पैदा करती है। लोग मुझे भी देखते हैं। और बेचारे मेरे फैंस। एक गंभीर खतरा है इसलिए सुरक्षा दी गई है।

उन्होंने ये भी बताया कि अकसर मैं अपने आस-पास इतनी बंदूकें देखकर डर जाता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+