मुंबई होर्डिंग हादसे पर BMC के जवाब पर भड़का बॉलीवुड, आलिया की मां ने लगाई क्लास
मुंबई में जिस तरह से तेज आंधी की वजह से विशालकाय होर्डिंग नीचे गिरी, उसमे 14 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।
लेकिन इस हादसे के बाद बीएमसी ने टका सा जवाब दिया है कि यह होर्डिंग बिना इजाजत यहां लगी थी। जिस तरह से बीएमसी ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ा है उसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस घटना के बाद बीएमसी को आड़े हाथ लिया है।

एक्टर विजय वर्मा, मिनी माथुर, सोनी राजदान ने इस घटना के बाद पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए बीएमसी और प्रशासन पर गुस्सा निकाला है।
गौर करने वाली बात है कि सोमवार को मुंबई के घाटकोपर इलाके में 15000 स्क्वॉयर फीट की होर्डिंग आंधी की वजह से पेट्रोल पंप पर गिर गई। जिसके बाद यहां खड़े लोग इसके नीचे दब गए।
बीएमसी ने दिया टका सा जवाब
इस घटना के बाद बीएमसी की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि इस होर्डिंग को बिना हमारी अनुमति के बनाया और लगाया गया। जिसके बाद सोनी राजदान ने बीएमसी पर तीखा हमला बोला है।
सोनी राजदान का भड़का गुस्सा
सोनी राजदान ने कहा कि यह भयावह घटना है। लेकिन ये बीएमसी वालों को आखिर लोगों की हत्या के बाद ही क्यों पता चलता है कि यह गैरकानूनी है। क्या बीएमसी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। क्यों कि इन लोगों ने इतने बड़े हादसे से पहले अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाया।
आखिर किसकी होर्डिंग है ये
एक्टर और टीवी होस्ट रोशन अब्बास ने सवाल किया है कि आखिर यह होर्डिंग किसकी है। इसका मालिक कौन है। यह पता करना बहुत आसान है। जबकि एक्टर विजय वर्मा ने हादसे का वीडियो शेयर करते हुए कहा ओह..नो।
मिनी माथुर बोलीं- हद है
एक्टर मिनी माथुर ने कहा कि हमारे देश में जीवन का कोई मोल नहीं है, हद है, आखिर किसकी होर्डिंग है ये। आखिर किसने इतने वर्षों तक इसे यहां लगे रहने दिया। अब एक हफ्ते तक आरोप-प्रत्यारोप चलेगा, लेकिन कोई जवाब नहीं आएगा। भ्रष्ट लोग जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कुछ नहीं होगा। निराशाजनक।
हादसे में 14 की मौत
बता दें कि इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि 74 लोग हादसे में घायल हुए हैं। तेज आंधी की वजह से यह होर्डिंग नीचे गिर गई थी। यह हादसा घाटकोपर इलाके में छेड़ा नगर जिमखाना के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास शाम 4.30 बजे हुआ।
100 फीट ऊंचे होर्डिंग के नीचे तकरीबन 100 लोग दब गए थे। जिसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications