Mumbai Hoarding Collapse: कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की मौत, जानिये कौन थे एक्टर के ये करीबी?

Kartik Aaryan Relatives dead: मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवा से होर्डिंग गिरने की खबर ने सबको हैरान करके रख दिया है। इस हादसे में 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बिलबोर्ड के खंबे के कमजोर होने की वजह से ये ढह गया और इसने इतने लोगों की जान ले ली। अब जानकारी सामने आ रही है कि मारे गए लोगों में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार भी थे।

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के परिवार को इस हादसे ने गहरा सदमा दिया है। इसमें मरने वाले दो लोग कार्तिक आर्यन के अंकल आंटी थे। एक्टर ने मृतक दोनों लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को एक्टर दोनों के अंतिम संस्कार में भी गए थे।

Kartik Aaryan

बता दें कि कार्तिक के इन करीबियों में एक तो रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया और उनकी पत्नी अनीता थीं। दोनों की एक्टर के अंकल आंटी लगते थे। इस हादसे से एक्टर के परिवार को गहरा सदमा लगा है।

बता दें कि एक्टर अकसर अपने अंकल आंटी के साथ भी नजर आ चुके हैं। वे उन्हें मुंबई भी घुमाया करते थे। इससे पता चलता है कि वे उनके कितने करीब थे। बताया जा रहा है कि ये एक्टर के मामा-मामी थे। खबरों के मुताबिक वे अचानक पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे और अगर ऐसा नहीं होता तो वे हादसे का शिकार भी नहीं होते।

खैर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था कि एक्टर के मामी-मामी भी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पूरा परिवार काफी शोक में है और मृतकों को सभी लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+