मुकुल देव की मौत के साथ Cold Drink का क्यों जुड़ रहा कनेक्शन? वायरल वीडियो में सामने आई सच्चाई
Mukul Dev: बॉलीवुड के फेमस एक्टर मुकुल देव का गत 23 मई 2025 को निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं मुकुल देव की मौत से उनके बड़े भाई एक्टर राहुत देव के साथ साथ एक्टर करीबी दोस्त और फैंस भी टूट गए हैं।
राहुल देव के छोटे भाई मुकुल देव का निधन
मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि गत 23 मई 2025 (शुक्रवार) रात को ही उनके छोटे भाई का निधन हो गया था। राहुल देव ने बताया था कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में एडमिट थे। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में ही आखिरी सांस ली थी।

विंदु दारा सिंह ने शेयर किया पुराना वीडियो
मुकुल देव की मौत के बाद उनके करीबी दोस्त और को-एक्टर विंदु दारा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को एक्टर के निधन के बारे में बताया था। विंदु दारा सिंह ने मुकुल देव के साथ अपना एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था, जिसमें दोनों दोस्त एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे।
'कोल्ड ड्रिंक पी पीकर काफी मोटे हो गए हैं'
-मुकुल देव की मौत के बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विंदु दारा सिंह अपने दोस्त मुकुल देव से कह रहे हैं कि वह कोल्ड ड्रिंक पी पीकर काफी मोटे हो गए हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में मुकुल देव सच में काफी मोटे नजर आ रहे थे।
-वहीं विंदु दारा सिंह की बात का जवाब देते हुए मुकुल देव कहते हैं- तू आइसक्रीम खा खाकर अभी तक ठंडा क्यों नहीं हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही मुकुल देव के मोटापे के पीछे कोल्ड ड्रिंक पीने को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि इस वीडियो में दोनों दोस्त सिर्फ एक दूसरे से मजाक करते ही नजर आ रहे हैं।
-वनइंडिया हिंदी कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से मोटापा बढ़ने की बात की पुष्टि नही करता है। हालांकि ये बात सच है कि ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीना हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। गर्मी के दिनों में लोग शरीर को ठंडा करने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं।
'मुकुल देव ने खुद को अलग-थलग कर रहा था'
-आपको बता दें कि फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव और विंदु दारा सिंह ने एकसाथ काम किया था। दोनों ऑफ कैमरा भी बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। विंदु दारा सिंह ने मुकुल देव की मौत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था- अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल देव ने खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। वह डिप्रेशन में चला गया था और परेशान रहने लगा था।
-विंदु दारा सिंह ने कहा था- पिछले कुछ दिनों में मुकुल देव की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था और हम सभी उसे बहुत याद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications