'सोनाक्षी सिन्हा को बदनाम नहीं करना था', अब मुकेश खन्ना ने दिया ऐसा जवाब, कहा- वो तो हाई-फाई केस हैं
Mukesh Khanna On Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और टीवी के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस समय दोनों के बीच एक विवाद चल रहा है जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है।
सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को दिया था जवाब
आपको बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर पलटवार किया था क्योंकि एक्टर ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाए थे। मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की गलती थी कि उनकी बेटी साल 2019 में केबीसी में 'रामायण' से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे सकी थीं।

मुकेश खन्ना ने दिया अपना रिएक्शन
मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर एक्टर को करारा जवाब दिया था। अब इसी पर फिर से मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश खन्ना ने साफ कहा है कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था।
'सोनाक्षी को बदनाम करने का इरादा नहीं था'
न्यूज 9 के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के जवाब पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है- मैं इस बात से हैरान हूं कि सोनाक्षी को रिएक्ट करने में इतना समय लगा। मुझे पता था कि मैं केबीसी शो में हुए उस वाक्ये के लिए उनका नाम लेकर उन्हें नाराज कर रहा था। लेकिन मेरा उन्हें या फिर उनके पिता, जो मेरे सीनियर हैं, उन्हें बदनाम करने का इरादा नहीं था। मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते हैं।
'मेरे सामने सोनाक्षी एक हाई-फाई केस था'
मुकेश खन्ना ने कहा- मेरा इरादा आज की पीढ़ी पर अपनी राय व्यक्त करना था, जिसे बड़े-बुजुर्ग Genz कहते हैं, जो आज की गूगल दुनिया और मोबाइल फोन पर निर्भर हो गई है। आज की पीढ़ी का ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब के लिए लोगों से इन्ट्रैक्ट करने तक ही सीमित है। एक्टर ने आगे कहा- मेरे सामने सोनाक्षी एक हाई-फाई केस था जिसका इस्तेमाल मैं दूसरों को सिखाने के लिए कर रहा था।
मुकेश खन्ना पर भड़की थीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था- मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा है जिसमें कहा गया है कि ये मेरे पिता की गलती है, मैंने कई साल पहले एक शो में रामायण के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले, मैं आपको याद दिला दूं कि वहां दो और महिलाएं थीं। उस दिन हॉट सीट पर एक आदमी भी था जो उस प्रश्न का उत्तर नहीं जानता था लेकिन आपने मेरा नाम चुना।
सोनाक्षी सिन्हा का करारा जवाब
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा था- केबीसी में मेरी गलती सिर्फ छोटी सी थी। मैं भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी। लेकिन आप भगवान राम द्वारा सिखाए गए क्षमा और भूलने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं। अगली बार इसे याद रखें। अगली बार जब आप मेरे पिता की परवरिश के बारे में कुछ भी कहने का फैसला करें, तो कृपया याद रखें कि उन मूल्यों के कारण ही मैंने जो कहा है, वह बहुत सम्मानपूर्वक कहा है। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मुकेश खन्ना को जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications