'बॉलीवुड के मदहोश स्टार्स,जनता से कैसे पेश आएं,साउथ से सीखो', महाभारत के भीष्म ने हिंदी सिनेमा की बताई सच्चाई
'बॉलीवुड के मदहोश स्टार्स, जनता से कैसे पेश आएं, साउथ से सीखो...', महाभारत के भीष्म ने 'हिंदी सिनेमा' की बताई सच्चाई
मुंबई, 12 सितंबर: बॉलीवुड की इन दिनों लगभग हर फिल्मों का बायकॉट किया जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई दो बड़े बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र और लाइगर के साथ भी ऐसा ही हुआ। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्मों को बहिष्कार करने की मांग की जा रही थी। बॉलीवुड बायकॉट पर अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक नया वीडियो बनाया है। इस वीडियो में शक्तिमान और भीष्म पितामह जैसे रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने कहा है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर और अभिनेता-अभिनेत्रियों को साउथ की इंडस्ट्री से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि नए डायरेक्टर्स और एक्टर्स को हिन्दू धर्म का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि साउथ की फिल्मों से आपको सिर्फ कंटेंट ही नहीं बल्कि वो जनता से कितना प्यार करते हैं, वो भी सीखना चाहिए।

'जुमा जुमा बने बॉलीवुड सितारे को ये घमंड हो चला है..'
मुकेश खन्ना ने कहा, बॉलीवुड के फिल्म स्टार्स को साउथ फिल्म स्टार्स से बहुत कुछ सीखना चाहिए। खास तौर पर जनता से उनके रिश्ते को लेकर। जुमा जुमा बने बॉलीवुड सितारे को ये घमंड हो चला है कि अगर वो अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं तो लोग देखेंगे ही। हाल की घटनाओं ने उन्हें गलत साबित कर दिया है। उनकी फिल्में बिना देखे ही बायकॉट हो रही है क्यों वह गलत व्यवहार किया है या उन्होंने हिंदुओं धर्म का अपमान किया है।''

'आमिर खान के पुराने कर्मों की वजह से उनकी...'
मुकेश खन्ना ने कहा, ''आमिर खान के पुराने कर्मों की वजह से उनकी कोई फिल्म नहीं देखी...अक्षय के साथ भी यही हुआ। उसके बाद नंबर आया, एक हीरोइन (तापसी पन्नू) ने कहा, हमें बहिष्कार करो...तो जनता ने दोबारा फिल्म को कर दिया। आजकल के स्टार्स को अधिकारों के बारे में जानकारी तो है लेकिन अपने कर्तव्यों के बारे में नहीं है।''

'... क्योंकि वह धर्मों के बारे में भूल रहे हैं'
मुकेश खन्ना ने कहा, ''ये घमंडी हैं और ये घमंड किस बात का है...ये भगवान नहीं हैं...आप अपने आपको क्या समझते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.. फिल्मों को उनके सितारों के नाम से चुनकर-चुनकर बायकॉट किया जा रहा है। पता है ऐसा क्यों हो रहा है क्योंकि वह धर्मों के बारे में भूल रहे हैं।''

'साउथ के फिल्मों के स्टार से सीखो...'
मुकेश खन्ना ने कहा, ''साउथ में ऐसा नहीं होता है। वो जनता की कद्र करते हैं। और बदले में पब्लिक उन्हे सर पर बिठा कर रखती है। रजनीकांत हो, एमजीआर हो, जयललिता हो, या फिर आज के नए स्टार केजीएफ वाले हों.. ये अपने फैंस को बहुत प्यार करते हैं। फैंस पर इम्पैक्ट करते हैं। लेकिन बॉलीवुड के अरबों की इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा स्टार है जो पब्लिक से कनेक्ट करते हैं।''

'सीखो बॉलीवुड के मदहोश स्टार्स, जनता से कैसे पेश आएं? सीखो...'
मुकेश खन्ना ने कहा, ''जनता से कैसे पेश आएं? सीखो, सीखो, साउथ के स्टार से सीखो...।सीखो बॉलीवुड के मदहोश स्टार्स उनसे अगर आपको इंडस्ट्री में लंबा चलना है तो। हिंदी फिल्म के स्टार को मैं एक सलाह देना चाहता हूं, घमंड छोड़िए...ये पब्लिक है, जिसने आपको बनाया है। उसकी कद्र कीजिए...।''

'आपने हिन्दुओं को बहुत गलत जगह आहात किया है...'
मुकेश खन्ना ने वीडियो के आखिर में कहा, ''जैसा कि मैंने पिछली बार कहा था, जनता जर्नादन होती है, वो आपकी फिल्मों को आसमान पर भी ले जाती है, और धरातल में भी गिरा सकती है, जो अभी हो रहा है, तीन-चार फिल्मों के साथ में, आगे भी होगा क्योंकि आपने बहुत गलत जगह पर जनता को टच किया है, सेंसेटिव स्पोर्ट पर मारा है उनको। हिन्दुओं को आपने खासकर के ज्यादा आहात किया है। साउथ से हमें सिर्फ फिल्म बनाने के तरीकों को नहीं बल्कि उनके शिष्टाचार को सीखना चाहिए।''

'अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो...'
मुकेश खन्ना ने अपने एक पुराने वीडियो में कहा था, ''अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो, मुझे भी बोयकोट्ट करो, मैं आउट ऑफ प्लेस फील कर रही हूं।'' ये अहंकार से भरे उद्गार हैं आज के चंद नए नए बने फिल्म स्टार्स के, बेहद ही बचकाने वक्तव्य है इन नई उगती हुई जमात के जिन्होंने स्टार्डम का नया नया स्वाद चखा है।''

'जनता जनार्दन ने भी आड़े हाथों लिया है...'
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ''जनता जनार्दन ने भी आड़े हाथों लिया है, इन शुतुरमुर्गों को। बायाकॉट का ऐसा थप्पड़ मारा है इन सबको कि इनकी फिल्मों को ओपनिंग तक नहीं मिली। मेरी सलाह है इन सभी सिकंदरों को कि इतना मत उछलो कि पैर रखने के लिए जमीन तक ना मिले।''












Click it and Unblock the Notifications