'नग्नता दिखानी है तो स्पेन जाओ...', रणवीर के शक्तिमान बनने पर क्यों बौखलाए मुकेश खन्ना, Video में जमकर लताड़ा
Mukesh khanna Ranveer Singh shaktiman: 'शक्तिमान' का किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना रणवीर सिंह पर भड़क गए हैं। रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' का किरदार निभाने वाली खबर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुकेश खन्ना ने कहा है कि रणवीर सिंह की कितने भी बड़े स्टार क्यों ना हो, वो 'शक्तिमान' का किरदार नहीं निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शो के मेकर्स से भी इस बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने इतना तक कह दिया है कि, 'रणवीर सिंह को अगर अपनी काया और नग्नता दिखानी है उन्हें स्पेन जाना चाहिए।' आइए जानें क्या है पूरा विवाद?

असल में पहले ये खबरें आई थी कि 'शक्तिमान' का रीमेक बनाया जाएगा, जिसके लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। इसपर अब मुकेश खन्ना ने अपनी ओर से कहा है कि उन्होंने रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने पर एतराज जताया है। उन्होंने रणवीर के न्यूड फोटोशूट और उनकी हरकतों को शक्तिमान के रोल के लिए गलत बताया है।
मुकेश खन्ना बोले- 'कितना भी बड़ा स्टार हो, शक्तिमान नहीं बन सकता...'
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ''पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा हुआ था कि रणवीर शक्तिमान बनेगा। और हर कोई इसको लेकर नाराज था। मैं उस वक्त चुप रहा। लेकिन जब चैनलों ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा। और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपना पैर नीचे रख दिया है। अब आगे आगे देखिए होता है क्या??''
यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर क्या कहा?
अपने यूट्यूब चैनल Bheeshm International पर 17 मार्च को शेयर किए गए वीडियो में मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को जमकर लताड़ा है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि, 'रणवीर सिंह को किसी दूसरे देश में जाना चाहिए...जैसे फिनलैंड या स्पेन। जहां वह अपनी नग्नता, न्यूडिस्ट कैंप चला सकते हैं। वहां जाओ और इसे दिखाओ। ऐसी फिल्में करो, जहां तुम्हें न्यूड सीन करने का मौका मिले।''
मुकेश खन्ना ने कहा कि, ''अगर उनको लगता है कि वह अपना शरीर दिखाकर, ज्यादा स्मार्ट बन रहे हैं, तो वह गलत हैं। मैंने शो के मेकर्स से साफ-साफ कहा है कि हमारा कॉम्पटिशन स्पाइडर मैन और बैटमैन से है। शक्तिमान सिर्फ इस देश का एक सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक सुपर टीचर भी था। इसका किरदार वही लोग कर सकते हैं, जिनकी पब्लिक सुनती है।''
मुकेश खन्ना ने कहा कि, ''अब तक मैं इस फिल्म के लिए किसी को कास्ट नहीं किया है। मेरे दिमाग में इस किरदार के लिए कोई भी हीरो का नाम होता तो मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुका होता।''












Click it and Unblock the Notifications