रणबीर कपूर के 'राम' रोल पर मुकेश खन्ना ने दिया विवादित बयान, कहा- 'रियल लाइफ में तो छिछोरे...'

Mukesh Khanna On Ranbir Kapoor: मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं लेकिन कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में एक्टर ने रणबीर कपूर के राम किरदार पर सवाल उठाए।

जब से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की घोषणा हुई है तो हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं तरफ मुकेश खन्ना ने उनके इस रोल पर चिंता व्यक्त करते हुए पिछले साल रिलीज हुई फिल्म एनिमल से तुलना की।

Mukesh Khanna

मिड डे को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'अगर वह रामायण बना रहे हैं तो अरुण गोविल और रणबीर कपूर की तुलना की बात हो ही नहीं सकती। अरुण गोविल ने जो भगवान राम का रोल निभाया था वह काबिलियत तारीफ है। मैं बस यही कह सकता हूं कि राम का किरदार निभाने वाला व्यक्ति अंदर से भी राम ही होना चाहिए, न कि रावण।'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि, 'अगर अपनी असल जिंदगी में कोई छिछोरा है तो वो स्क्रीन पर भी वही दिखेगा। अगर आप भगवान राम का रोल निभा रहे हैं तो आपको शराब और पार्टी से दूरी बना लेनी चाहिए। लेकिन मैं कौन होता हूं जो ये फैसला करूं कि कौन राम का किरदार प्ले करेगा और कौन नहीं?'

इसके अलावा मुकेश खन्ना ने आगे फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के राम रोल पर भी टिप्पणी की। एक्टर ने कहा, जब प्रभास ने भी फिल्म आदिपुरुण में भगवान राम का रोल निभाया था। फैंस ने उन्हें पसंद ही नहीं किया। इसलिए नहीं कि वो अच्छे एक्टर नहीं हैं बल्कि वो राम जैसे नहीं लग रहे थे। अब जल्द ही रणबीर कपूर राम का किरदार प्ले करने वाले हैं। वो अच्छे एक्टर हैं लेकिन उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एनिमल की है। उसकी वजह से उनकी पर्सनालिटी पर गलत असर पड़ा। उम्मीद है कि इसका असर उनकी अगली फिल्म रामायण पर ना पड़े।'

बता दें कि, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होनी है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज किया जाएगी। वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा यश रावण के रोल में नजर आएंगे, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+