'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को मुकेश खन्ना ने कहा 'अश्लील', बोले शाहरुख खान के कर्मों का हिसाब होगा

Mukesh Khanna On Pathaan: एक्टर मुकेश खन्ना ने गाने बेशर्म रंग में नजर आईं दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर कहा है- इस तरह के उत्तेजक गानों से युवाओं और बच्चों में गलत संदेश जाता है।

mukesh khanna

Mukesh Khanna On Pathaan: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल हाल ही में इस फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ था जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर लगातार इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिल्म के स्टार्स को गाने की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस गाने में फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहन रखी है उसका रंग भगवा है। लोग बिकिनी के रंग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपनी बात सबके सामने रखी है। एक्टर मुकेश खन्ना भी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के विवाद में कूद पड़े हैं।

मुकेश खन्ना ने कहा- ये गाना अश्लील है

मुकेश खन्ना ने कहा- ये गाना अश्लील है

खबर है कि एक्टर मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के हालिया रिलीज गाने बेशर्म को अश्लील कहा है। टीवी के फेमस शो 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने एबीपी से बात करते हुए कहा है- बच्चे भी टीवी और फिल्में देखते हैं और ऐसे में इस तरह के गानों को सेंसर बोर्ड द्वारा पास नहीं किया जाना चाहिए। मुकेश खन्ना ने कहा कि सेंसर बोर्ड कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है जिसका विरोध नहीं किया जा सकता है। ये गाना अश्लील है और लोगों की सोच को प्रभावित कर रहा है।

दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर मचा बवाल

दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर मचा बवाल

एक्टर मुकेश खन्ना ने दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर कहा है- इस तरह के उत्तेजक गानों से युवाओं और बच्चों में गलत संदेश जाता है और उन पर बुरा असर पड़ता है। मुझे भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका द्वारा डांस करने पर सख्त आपत्ति है। मुझे ये बिल्कुल सही नहीं लगा है।

शाहरुख खान के लिए कही ऐसी बात

शाहरुख खान के लिए कही ऐसी बात

मुकेश खन्ना ने फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान के लिए कहा-वभगवा रंग आरएसएस, शिवसेना का भी है और भगवे रंग से जुड़ीं अपनी मान्यताएं भी हैं। ऐसे में जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया है, जो किसी गुस्ताखी से कम नहीं है। फिल्म मेकर ने ये सही नहीं किया है।

बॉलीवुड की गुस्ताखियां बढ़ती जा रही है

बॉलीवुड की गुस्ताखियां बढ़ती जा रही है

मुकेश खन्ना ने कहा कि बॉलीवुड की गुस्ताखियां बढ़ती जा रही हैं और उसकी ये गुस्ताखियां अब और नहीं चलेंगी। बॉलीवुड अब कुछ भी कर रहा है। मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान के वैष्णो देवी मंदिर जाने को लेकर कहा- उनके पिछले कर्मों का हिसाब हो रहा है।

दीपिका पादुकोण को किया जा रहा है ट्रोल

दीपिका पादुकोण को किया जा रहा है ट्रोल

'पठान' के पहले गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ने गाने को वल्गर बताया है तो कुछ लोगों ने इस गाने को कॉपी भी बताया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लगातार उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अभिनेता प्रकाश राज उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+