'शादी से पहले लड़का और लड़की....', जीनत अमान पर बौखलाए मुकेश खन्ना, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कही ऐसी बात कि...
Mukesh Khanna On Zeenat Aman: हिंदी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जीनत अमान अपने बेबाक बयानों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से उनके कई साथी कलाकार ही उनकी अलोचना करने में लग गए हैं।
मुकेश खन्ना ने की है जीनत अमान की आलोचना
इस कड़ी में अब टीवी के 'शक्तिमान' यानी मुकेश खन्ना ने भी जीनत अमान की जमकर आलोचना की है। सिर्फ इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने जीनत अमान के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दिए गए बयान को सुनने के बाद एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जीनत अमान
इन दिनों जीनत अमान भले ही फिल्मों से दूर हो गई हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। 70 के दशक की बिंदास एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों अपने एक बयान को इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर जीनत अमान का बयान
जीनत अमान ने ये बयान लिव इन रिलेशनशिप को लेकर दिया था। उनका ये बयान इंडस्ट्री के कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। पहले सायरा बानो, उसके बाद मुमताज और अब टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना इस मामले में अपना बयान दिया है और जीनत अमान को लेकर कई तरह की बातें कही हैं। एक्टर मुकेश खन्ना ने जीनत अमान पर पलटवार किया है और लिव-इन रिलेशनशिप को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुसार गलत बताया है।
'भारतीय संस्कृति और इतिहास में नहीं है लिव-इन रिलेशनशिप'
मुकेश खन्ना ने हाल ही में दैनिक जागरण के साथ बातचीत की और इस लिव इन रिलेशनशिप वाले मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और इतिहास में लिव इन रिलेशनशिप जैसी बात को जगह नहीं दी गई है। उन्होंने इसको वेस्टर्न कल्चर बताया और कहा कि इसका प्रचलन वहीं से शुरू हुआ है।
'जीनत अमान पश्चिमी सभ्यता के अनुसार जिंदगी जी रही हैं'
वहीं जीनत अमान के बयान पर एक्टर ने कहा- एक्ट्रेस की बातों से पता चलता है कि वह शुरुआत से ही पश्चिमी सभ्यता के अनुसार जिंदगी जी रही हैं। जीनत अमान का लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कहना है कि इससे लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि ये सिर्फ पहचानने की बात नहीं है। ये सभ्यता भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है।
'शादी से पहले पति-पत्नी की तरह रहना सही नहीं'
मुकेश खन्ना ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कहा- अगर शादी से पहले लड़का और लड़की पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहते हैं तो उनकी बात नहीं बनती है फिर किसी ने सोचा है कि उन पर क्या गुजरेगी। उन्होंने अंत में हिदायत देते हुए कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं उन्हें सोच समझकर बोलने की जरूरत है।
मुमताज और सायरा बानों ने भी किया था विरोध
मुकेश खन्ना से पहले एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानों, दोनों ने जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले बयान का जमकर विरोध किया था। उन्होंने जीनत की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए कहा था कि रिलेशनशिप पर राय देने वालीं जीनत अमान आखिरी इंसान होनी चाहिए, क्योंकि मजहर खान के साथ उनकी अपनी शादी नर्क से कम नहीं थी। दोनों ही एक्ट्रेसेस लिव इन रिलेशनशिप के सपोर्ट में नहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications