मुकेश अंबानी ने रामचरण की बेटी को दिया नायाब तोहफा, अब सोने के पालने में सोएगी नन्ही परी

Mukesh Ambani gift to ram Charan daughter: साउथ के मशहूर एक्टर रामचरण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। बेटी के पैदा होने से लेकर अब नामकरण तक... एक्टर की नन्ही परी सुर्खियों में है। एक्टर की बेटी को हर तरफ से एक से बढ़कर एक तोहफे मिल रहे हैं। इस मौके पर देश की अरबपति फैमिली से भी लग्जरी तोहफा मिला है।

अंबानी ने भिजवाया खास तोहफा
खबरें हैं कि मुकेश अंबानी ने रामचरण की बेटी को सोने का पालना भिजवाया है। बताते चलें कि 20 जून को ही रामचरण के घर किलकारी गूंजी है। एक्टर के घर जबसे बेटी का जन्म हुआ है, हर ओर से बधाईयों का तांता लग रहा है। अब एक्टर की बेटी का नामकरण होने जा रहा है।

 ram charan daughter

सोने के पालने में सोएगी परी
रामचरण की पत्नी उपासना ने सोशल मीडिया के जरिये नामकरण के कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की हैं। नामकरण के खास मौके पर हर तरफ से एक्टर की नन्ही परी को गिफ्ट्स मिल रहे हैं। इस कड़ी में अंबानी फैमिली ने भी बेटी को नायाब तोहफा दिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिलेयनियर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की ओर से रामचरण की बेटी को सोने का पालना गिफ्ट किया गया है।

बधाईयों का सिलसिला जारी
बताते चलें कि जबसे रामचरण की बेटी का जन्म हुआ है, बधाईयों का सिलसिला जारी है। फैमिली ने नन्ही परी का बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर रामचरण ने बेटी के साथ तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस एक्टर और उनकी पत्नी को ढेरों बधाईयां देने लगे। हैप्पी फैमिली की ये फोटो भी खूब वायरल हुई।

11 साल बाद आई नन्ही परी
बताते चलें कि 11 साल बाद रामचरण के घर किलकारियां गूंजी। एक्टर के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। कपल ने हाल ही में नामकरण सेरेमनी रखी। ऐसे में फैंस एक्टर की बेटी का नाम जानने को बेताब हैं। खबरें ये भी आ रही हैं कि एक्टर ने अपनी बेटी के लिए प्यारा सा नाम भी चुन लिया है। हालांकि, बच्ची के नाम की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+