Mufasa The Lion King: 'मुफासा: द लॉयन किंग' की शानदार ओपनिंग, जानें कमाए कितने करोड़

Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 1: बैरी जेनकिंस के डायरेक्शन में बनी दमदार फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' गत 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ये फिल्म बॉलीवुड मूवी 'वनवास' के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों का क्लैश देखने को मिल रहा है।

'मुफासा: द लॉयन किंग' की शानदार ओपनिंग
जंगल में अकेले अनाथ शेर के बच्चे मुफासा की ये कहानी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म ने साउथ के फेमस स्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर साहित हुई मूवी 'पुष्पा 2' और नाना पाटेकर की 'वनवास' जैसी फिल्मों के बावजूद पहले ही दिन बढ़िया ओपनिंग कर ली है।

mufasa the lion king

'मुफासा: द लॉयन किंग' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' ने अपना जादू चला लिया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म भारत में अच्छा कारोबार करेगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में मिलाकर भारत में 8.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'वनवास' भी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में हुई है रिलीज
वहीं आज यानी 21 दिसंबर 2024 की शाम तक की कमाई मिलाकर फिल्म ने भारत में कुल 16.16 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं बॉलीवुड में 'गदर' मचाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' भी गत 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं।

'वनवास' की ओपनिंग 60 लाख रुपए रही
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'वनवास' भी 'मुफासा: द लॉयन किंग' के साथ ही रिलीज हुई है। एक तरफ जहां 'वनवास' की ओपनिंग सिर्फ 60 लाख रुपए रही वहीं, 'मुफासा' ने पहले ही दिन करोड़ों में कमाई कर ली है।

अल्लू अर्जुन का फिल्म 'पुष्पा 2' का कमाल
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का फिल्म 'पुष्पा 2' भी थिएटर्स में छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ये फिल्म गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो अब भी स्क्रीन पर धम मचा रही है।

'मुफासा: द लॉयन किंग' से शाहरुख खान का कनेक्शन
जानकारी के अनुसार फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' में शाहरुख खान अपने दोनों बेटों आर्यन खान और अबराम के साथ मौजूद हैं। दरअसल तीनों ने फिल्म के अहम किरदारों को अपनी आवाज दी है। शाहरुख ने मुफासा को तो अबराम खान ने शावक मुफासा को अपनी आवाज दी है। वहीं बेटे आर्यन ने मुफासा के बेटे सिंबा की आवाज बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+