अल्लू अर्जुन और एटली की A6 होंगी तीन टॉप हीरोइन, एक एक्ट्रेसेस का नाम हुआ फाइनल

AA22xA6 Update: अल्लू अर्जुन और एटली एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल इसका वर्किंग टाइटल AA22xA6 रखा गया है। फिल्म के मेकर्स को लीड एक्ट्रेस की तलाश थी। लेकिन अब खबरें हैं कि मेकर्स की ये तलाश पूरी हो गई है। हालांकि इस फिल्म में तीन हीरोइनें नजर आएंगी। अभी दो हीरोइन के साथ मेकर्स की बातचती चल रही है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर से भी मेकर्स की बातचीत चल रही है। लेकिन इस फिल्म के लिए किस हीरोइन का नाम फाइनल हुआ है, अपनी खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

AA22xA6 Update

पीपिइंगमून की रिपोर्ट की माने तो फिल्म में तीन हीरोइने होंगी। इसमें से एक मृणाल ठाकुर हैं। मुंबई में 24 अप्रैल को मुंबई में मृणाल का लुक टेस्ट हुआ था। फिल्म में उनका होना फाइनल हो गया है। फिल्म उनका अल्लू अर्जुन के साथ रोमैंटिंग एंगल दिखाया जाएगा। वहीं, जाह्नवी कपूर भी फिल्म साइन करने ही वाली हैं। वो इसके फाइनल स्टेज में हैं। कुछ आखिरी फॉर्मैलिटीज बाकी हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण से भी मेकर्स बातचीत कर रहे हैं।

बता दें, फिल्म का बजट 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें फिल्म के VFX पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, 200 करोड़ रुपये प्रोडक्शन में खर्च किए जाएंगे। एटली A6 को ग्लोबल लेवल तक ले जाना चाहते हैं। स्पेशल इफेक्ट्स के लिए मेकर्स ने लॉस एंजेलिस से एक्सपर्ट्स को बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने अनाउंसमेंट के समय पर जानकारी दी थी।

पिछले दिनों पीपिइंगमून ने सूत्रों के हवाले से लिखा, फिल्म में अल्लू अर्जुन जुड़वा भाई के रोल में नजर आएंगे। ये मेगा स्केल की मास एंटरटेनर फिल्म भयंकर एक्शन से भरी होगी। फिल्म पैरलल यूनिवर्स में सेट होगी। अल्लू अपने दो दशक के एक्टिंग करियर में कुछ बदलाव चाहते थे। इसलिए उन्होंने डबल रोल वाली इस फिल्म को चुना। इस फिल्म का प्रोमो शूट करने की अल्लू और एटली ने तैयारी कर ली है। दोनों अगले हफ्ते इसे शूट करेंगे और ऑफिशयली अनाउंस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+