Rashmika Mandanna के डीपफेक वायरल वीडियो पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, कहा- 'हम एक्ट्रेसेस भी इंसान हैं'
Rashmika Mandanna AI Deepfake Video: इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दरअसल, रविवार को रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो सामने आया था। वीडियो में महिला के चेहरे को बिल्कुल रश्मिका की तरह AI की मदद से बनाया गया। हालांकि बाद में इस वीडियो पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं अब मृणाल ठाकुर ने भी इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया।
मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर रश्मिका का खुलकर सपोर्ट किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसी चीजों का सहारा लेते हैं। इससे पता चलता है कि ऐसे लोगों में बिल्कुल भी दिमाग नहीं है। इस मामले पर बोलने के लिए रश्मिका मंदाना आपका धन्यवाद करना चाहती हूं। हमने पहले भी इसकी झलक देखी है, लेकिन हमने ऐसे मामलों पर चुप रहना ही सही समझा।'

मृणाल अपने पोस्ट में आगे उन मामलों पर प्रकाश डालती हैं जब कई अभिनेत्रियों की तस्वीरों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की गई। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर दिन इंटरनेट पर एक्ट्रेसेस की बॉडी के अनुचित अंगों को जूम करके छेड़छाड़ किए गए। एक कम्युनिटी और एक समाज के रूप में हम कहां जा रहे हैं? हम 'लाइमलाइट' में एक्ट्रेसेस हो सकते हैं, लेकिन आखिरकार हम भी एक इंसान ही हैं। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहिए यह समय चुप रहने का नहीं है।'
बता दें कि, इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसपर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए वीडियो की सच्चाई बताई थी और इसपर लीगल एक्शन लेने की गुहार लगाई थी। वहीं इस फेक वीडियो पर रश्मिका के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल करने के बजाय उनका खुलकर सपोर्ट किया।
वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही 'द गर्लफ्रेंड' और 'एनिमल' में नजर आएंगी। 1 दिसंबर 2023 को फिल्म एनिमल थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications