'अब वो काम', मृणाल ठाकुर ने अनुष्का शर्मा के करियर पर जो कहा, उसे सुन विराट कोहली के फैंस भी भड़क जाएंगे
मृणाल ठाकुर ने अपने करियर में अच्छी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में अच्छी एक्टिंग से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन पिछले कुछ समय से वो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रह रही हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' ठुकराने की बात कर रही हैं। इसी वीडियो में उन्होंने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर भी तंज कसा है।
मृणाल को जो वीडियो पॉडकास्ट है, वो कब का है इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो में अनुष्का शर्मा का नाम लिए बिना बहुत कुछ कह गई हैं। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर ने कह रही हैं, मैंने एक फिल्म को मना कर दिया था। जो बाद में सुपरहिट हुई। मैंने इसलिए मना किया था क्योंकि तब मैं तैयार नहीं थी। फिर मृणाल कहती हैं कि कॉट्रोवर्सी हो जाएंगी। वो फिल्म सुपरहिट हुई लेकिन फीमेल एक्ट्रेस को मदद नहीं कर पाई। तब मुझे रियलाइज हुआ कि अगर मैंने वो फिल्म उस समय की होती, तो मैं खुद को खो बैठती। वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रही है। लेकिन मैं कर रही हूं, अभी भी। मेरे लि यही बड़ी जीत है।
बता दें, मृणाल यहां सलमान खान की सुल्तान की बात कर रही हैं। ये उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म अनुष्का शर्मा ने की थी। वो इसमें सलमान की पत्नी के किरदार में थी। सोशल मीडिया पर अब लोग मृणाल को भला बुरा कह रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मृणाल अपने बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं। इससे पहले वो बिपाशा बसु के शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करने वाला उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था। जिसके लिए उन्हें काफी निंदा का सामना करना पड़ा था। उस समय मृणाल ने सफाई देते हुए कहा था कि वह उनके शुरुआती करियर का दौर था और उन्होंने अनजाने में ऐसी गलती की थी।












Click it and Unblock the Notifications