मृणाल ठाकुर की फोटो को ऐसे किया गया एडिट, एक्ट्रेस ने पहले फैन को लताड़ा और फिर जो हुआ

Mrunal Thakur News: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने अजीब व्यवहार के चलते सुलोगों के बीच चर्चा का विषय बन हई हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

मृणाल ठाकुर की पर्सनैलिटी और उनका अंदाज
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। 'हाय नन्ना', 'सीता रामम' और 'जर्सी' जैसी फिल्मों में उन्होंने काफी शानदार अभिनय किया है। लोगों को हमेशा से ही उनकी पर्सनैलिटी और उनका अंदाज पसंद आया है लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सब चौंक गए हैं।

Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर के साथ फैन ने शेयर की ऐसी फोटो
मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फैन की शेयर की गई एक पोस्ट देखी जिसमें उसने फोटो को इस तरह से एडिट किया था कि ऐसा लग रहा था कि वह और मृणाल साथ में दिवाली मना रहे हैं।

कुछ ही देर में मृणाल ने डिलीट किया अपना कमेंट
मृणाल ठाकुर ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- भाई क्यों झूठी तस्सली दे रहा है अपने आप को? आपको लगता है आप जो अभी कर रहे हैं वो कूल है? जी नहीं। हालांकि, कमेंट लिखने के कुछ मिनट बाद ही मृणाल का दिल पिघल गया और उन्होंने अपना कमेंट डिलीट कर दिया।

मृणाल ठाकुर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
बाद में मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की और उसी एडिटिंग के लिए उस शख्स की जमकर तारीफ की। मृणाल ने लिखा है- आशा है कि आप एक दिन अच्छी फिल्में एडिट करेंगे। शुभकामनाएं, शुभ दिवाली। एक यूजर ने रेडिट पर जाकर पोस्ट के दोनों स्क्रीनशॉट को शेयर किया है और उस पर लोग अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

लोगों ने कमेंट कर सुनाई खरी-खोटी
लोगों ने मृणाल ठाकुर पर पीआर पोस्ट के जरिए सबकुछ कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पीआर का चक्कर बाबू भैया, पीआर का चक्कर बहुत दोगला बना देता है। वहीं एक शख्स ने लखा है- आप उनसे और क्या करने की उम्मीद करते हैं।

मृणाल ठाकुर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मृणाल ठाकुर को आखिरी बार साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फैमिली स्टार' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। इसके अलावा मृणाल ने नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो किया था। मृणाल जल्द ही 'पूजा मेरी जान', 'विश्वंबर' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+