44 साल के डिवोर्सी साउथ स्टार को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर, करीबी ने रिश्ते पर लगाई मुहर!
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही है। लेकिन मृणाल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में आई हुई हैं। हाल ही में उन्हें'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के दौरान साउथ एक्टर धनुष के साथ देखा गया। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।
खबरें हैं कि मृणाल अपनी उम्र से 9 साल बड़े एक्टर धनुष को डेट कर रही हैं। स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुआ था। जिसमें धनुष को मृणाल का हाथ पकड़े हुए उनसे बातचीत करते देखा गया। तभी से दोनों के रिलेशन की खबरें आग की तरह फैल गई। अब इस खबर पर एक बड़ा अपडेट आया है।

News18 Showsha से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, मृणाल और धनुष वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को पब्लिक करने की नहीं सोची है। हाल फिलहाल में वो कोई ऐसी प्लानिंग भी नहीं कर रहे हैं। इन दोनों की खास बात यह है कि साथ में स्पॉट होने पर भी इन्हें कोई परवाह नहीं है। इन दोंनो की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। इसके बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। बता दें, अभी तक इस मामले पर मृणाल और धनुष की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड से ज्यादा अपनी पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई है। उनकी कई फिल्में साउथ में ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम 'सीता रामम' का है। इस फिल्म की सफलता के बाद मृणाल ठाकुर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। हालांकि वो इन दिनों अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत: अ लव स्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया गया है। बीते दिनों इस फिल्म के सेट पर उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications