Mrs Chatterjee vs Norway: एक मां जिससे छिने थे उसके बच्चे, फिर सरकार से लड़ी लंबी जंग, रियल स्टोरी पर है फिल्म
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसकी कहानी एक मां पर आधारित है जो चाइल्ड सर्विसेज के हाथों अपने बच्चों को खो देती है।
Mrs Chatterjee vs Norway Real Story: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हो चुका है। जिसमें रानी मुखर्जी देबीका चटर्जी के किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक मां पर आधारित है जो अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को खो देती है और फिर अपने बच्चों को वापस लेने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ती है।

असल घटना पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की कहानी 12 साल पुराने उस दर्दनाक मामले की यादें ताजा कर देगी। जब एक भारतीय कपल के बच्चों की कस्टडी नॉर्वे की सरकार ने छीन ली थी। जिसकी एकमात्र वजह सिर्फ यह थी कि, कपल अपने बच्चों की परवरिश नॉर्वे के कानून के हिसाब से नहीं कर रहा। अपने बच्चों को फिर वापस पाने के लिए इस कपल ने सरकार से एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म की कहानी में रानी मुखर्जी ने देबीका चटर्जी की उस अपने बच्चों को खोने की पीड़ा को बखूबी पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। इसकी झलक आप फिल्म के ट्रेलर में भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2011 में उस दिन कपल के साथ क्या हुआ था।
नॉर्वे की संस्था ने कपल पर लगाया था आरोप
सागरिका और अनुरूप के दो बच्चे हैं। वह एक साल की बेटी ऐश्वर्या और 3 साल के बेटा अभिज्ञान, के साथ नॉर्वे में शिफ्ट हुए थे। नॉर्वे में ये परिवार हंसी खुशी अपनी जिंदगी जी रहा था। तभी साल 2011 में सागरिका और अनुरूप पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। एक दिन उनके पास नोटिस आता है, जिसमें बताया गया कि वो अपने बच्चों का पालन-पोषण सही से नहीं कर रहे। अनुरूप के मुताबिक, वो लोग फिर उनके बच्चों को यह कहकर साथ ले गए कि घुमाने ले जा रहे हैं। लेकिन, उन्हें क्या मालूम था कि फिर उनके बच्चे कभी वापस नहीं लौटेंगे। जिसके बाद बच्चों की कस्टडी पाने के लिए एक लड़ाई शुरू होती है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि, रानी मुखर्जी ने कैसे इस कहानी को पर्दे पर उतारा है। एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाल दी है। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता, जिम सरभ और अनिर्बान भट्टाचार्य भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications