क्या अपनी ही सरकार नहीं दे रही MP कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को रिलीज की इजाजत?
Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत इस समय खबरों में छाई हुई हैं। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। वहीं इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी की जा रही है।
फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर बड़ा खुलासा
कंगना रनौत ने भी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खबर है कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है जिसके चलते ये मूवी अपने तय दिन यानी आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

सरकार की तरफ से फिल्म को लेकर कही गई ऐसी बात
वहीं सरकार की तरफ से कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने का कारण बताते हुए कहा गया है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती है। सरकारी सूत्रों ने कहा है- कुछ धार्मिक संगठनों ने इस बारे में चिंता जताई है। फिल्म में कुछ संवेदनशील विषय-वस्तु है जिसे स्क्रीन पर दिखाने से लोग परेशान हो सकते हैं। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है।
टाली गई फिल्म की रिलीज डेट
आपको बता दें कि फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। ये फिल्म आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसकी रिलीज की तारीख पहले भी कई बार टाली जा चुकी है, लेकिन अब इसे फिर से टाल दिया गया है क्योंकि फिल्म को अभी तक सीबीएफसी से प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत न सिर्फ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं बल्कि वह इस मूवी की प्रोड्यूसर भी हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत को फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई सिख संगठनों और कुछ राजनेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है।
फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग
वहीं फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोके जाने को लेकर पंजाब एंड चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने से पहले याचिकाकर्ताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। याचिकाकर्ताओं के वकील ईमान सिंह खारा के मुताबिक गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह खालसा की ओर से हाईकोर्ट में इमरजेंसी को लेकर एक रिव्यू कमेटी बनाए जाने और आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग की है।
कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान
वहीं कंगना रनौत ने कहा है- देश का कानून ये है कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी परिणाम या सेंसरशिप के ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर अकल्पनीय मात्रा में हिंसा और नग्नता दिखा सकता है। यहां तक कि कोई व्यक्ति अपने राजनीतिक रूप से प्रेरित भयावह उद्देश्यों के अनुरूप वास्तविक जीवन की घटनाओं को भी विकृत कर सकता है, दुनिया भर में कम्युनिस्टों या वामपंथियों को इस तरह की राष्ट्र-विरोधी अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता है।
'आईसी814' वेब सीरीज को लेकर भी हो रहा विवाद
दूरी तरफ साल 1999 में हुए विमान अपहरण पर अनुभव सिन्हा की आईसी814 वेब सीरीज ने अपहरणकर्ताओं के नामों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार ने इस विवाद पर नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल को तलब किया है और सूत्रों ने बताया है कि सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले रही है।
भारत की अखंडता और एकता पर फिल्म
कंगना रनौत ने वेब सीरीज 'आईसी814' पर भाजपा नेता अमित मालवीय की एक पोस्ट का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा है- एक राष्ट्रवादी के रूप में कोई भी ओटीटी मंच हमें भारत की अखंडता और एकता के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्में बनाने की अनुमति नहीं देता है। ऐसा लगता है कि सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते हैं और ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्में बनाते हैं। ये बेहद निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications