'अमिताभ बच्चन पर तरस आता है', बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस ने खोली बिग बी की पोल, उड़ाया ऐसा मजाक

Moushumi Chatterjee On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर गुस्सा करती नजर आती हैं। अपने इस गुस्सैल बर्ताव के चलते ही वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

जया बच्चन और उनकी बेबाकी
एक्टिंग और राजनीति में काम कर रहीं जया बच्चन अपनी बेबाकी और छोटी छोटी बात पर भड़क जाने को लेकर लोगों के बीच फेमस हैं। जया बच्चन के गुस्से को लेकर हर कोई बात करता नजर आता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जया बच्चन के गुस्से पर रिएक्शन देते नजर आते हैं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन पर तंज कसती नजर आईं मौसमी चटर्जी

कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने भी जया बच्चन पर निशाना साधा था। उन्होंने खुद को जया बच्चन से ज्यादा अच्छी औरत कहा था। वहीं अब मौसमी चटर्जी बॉलीवुड के महानयाक और जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन पर तंज कसती नजर आई हैं।

'मुझे अमिताभ बच्चन पर तरस आता है'

-मौसमी चटर्जी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना को लेकर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को 'घमंडी' बताया है और साथ ही अमिताभ बच्चन को लेकर भी कई बातें की हैं। मौसमी चटर्जी ने 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अमिताभ बच्चन पर तरस आता है।

-मौसमी चटर्जी ने कहा है- अमिताभ बच्चन अपनी ही छवि के शिकार हैं। वह हमेशा अपने शब्दों के प्रति सचेत रहते थे और एक बड़े स्टार की अपनी छवि को बनाए रखने के लिए पूरे समय एक खास तरीके से व्यवहार करते थे।

'अमिताभ ज्यादातर समय एक्टिंग ही करते रहते हैं'

मौसमी चटर्जी ने कहा- अमिताभ बच्चन बहुत बुद्धिमान हैं। वह हमेशा राजनीतिक रूप से सही शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मुझे कभी-कभी उन पर तरस आता है। मुझे लगता है कि वह ज्यादातर समय सिर्फ एक्टिंग ही करते रहते हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ यही आता है। हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन मैं उनके बारे में ऐसा ही सोचती हूं। मेरे मन में उनकी ऐसी ही इमेज बनी है। उनकी एक बड़ी इमेज है, जिसे कोई और हासिल नहीं कर पाया है।

'एक अनपढ़ गुंडे और एक पढ़े लिखे गुंडे में फर्क होता है'

-मौसमी चटर्जी ने आगे कहा- अपार सफलता के बावजूद अमिताभ बच्चन जमीन से जुड़े रहे हैं लेकिन इसमें राजेश खन्ना असफल साबित हुए थे। राजेश खन्ना अपनी सफलता से बहुत खुश थे, वह खुद को स्टार समझते थे और ऐसा ही बिहेव भी करते थे। दरअसल एक अनपढ़ गुंडे और एक पढ़े लिखे गुंडे में बहुत फर्क होता है।

-मौसमी चटर्जी ने कहा- मैंने अमिताभ बच्चन को कभी चाटुकारों के साथ नहीं देखा लेकिन राजेश खन्ना हमेशा ऐसे लोगों से घिरे रहते थे। उन्हें उस ध्यान और लाड़-प्यार की जरूरत थी। ये दुखद है कि ये सब उनके दिमाग में कैसे बैठ गया और उनका करियर लुढ़क गया।

मौसमी चटर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्में

आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में राम किया है। आखिरी बार दोनों को एकसाथ फिल्म 'पीकू' में देखा गया था जिसमें मौसमी चटर्जी अमिताभ बच्चन की साली बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+