शॉकिंग: एक्ट्रेस मौनी रॉय को फैंस ने गलत तरीके से की छूने की कोशिश, Video में देखिए उसके बाद क्या हुआ

शॉकिंग: एक्ट्रेस मौनी रॉय को फैंस ने गलत तरीके से की छूने की कोशिश, Video में देखिए उसके बाद क्या हुआ

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: बॉलीवुड सेलेब्स जब भी बाहर निकलते हैं तो मुश्किल से ही उनको कोई प्राइवेसी मिलती है। उनकी प्रसिद्धि, स्टारडम, फैन फॉलोइंग कई बार उन्हें असहज स्थिति में डाल देती है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हुआ है। मौनी रॉय जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उनकी वीडियो और फोटो लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही के दिनों में मौनी रॉय मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखी गईं। इस दौरान मौनी रॉय को भीड़ ने घेर लिया है और उनके साथ फोटो खींचने लगे। इसी दौरान किसी ने मौनी रॉय को छूने की कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जब भीड़ में से एक शख्स ने मौनी रॉय का छूने की कोशिश की

जब भीड़ में से एक शख्स ने मौनी रॉय का छूने की कोशिश की

मौनी रॉय इस दौरान सफेद रंग की ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन और थाई हाई स्लिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही फैंस ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखा, वे अपने उत्साह को नियंत्रित नहीं कर सके और उन्हें सेल्फी और तस्वीरों के लिए घेर लिया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौनी रॉय को बहुत असहज होते देखा गया है, जब अचानक से लोग उन्हें फोटो लेने के लिए घेर लेते हैं। मौजूद सभी लोग छक्का-मुक्का के साथ मौनी रॉय संग फोटो क्लिक करने में व्यस्त नजर आए। इसी दौरान एक शख्स ने मौनी रॉय को छूने की कोशिश की। मौनी उसके बाद कहती हैं, 'अरेय्य'। मौनी रॉय उस वक्त काफी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं।

वीडियो में काफी डिस्टर्बिंग नजर आईं मौनी रॉय

वीडियो में काफी डिस्टर्बिंग नजर आईं मौनी रॉय

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय काफी डिस्टर्बिंग लग रही थीं। हालांकि भीड़ को बढ़ता देख मौनी के बॉडीगार्ड उन्हें भीड़ से बचाते हैं और वह फिर स्टूडियो के अंदर चली जाती थीं। जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखा तो कई लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर मैं उसकी जगह होती तो मुझे भी डर लगता'। जबकि दूसरे ने लिखा, 'प्लीज वो एक्ट्रेस हैं तो क्या हुआ, वो भी इंसान हैं।

'फोटो के लिए इतना नखरा दिखाने की क्या जरूरत थी...'

'फोटो के लिए इतना नखरा दिखाने की क्या जरूरत थी...'

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना ​​है कि मौनी रॉय ने गलती की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मौनी रॉय को इंतजार करना चाहिए था और फोटो क्लिक करने के लिए अनावश्यक नखरे नहीं दिखाने चाहिए थे। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'इतना भी घमंड क्यों दिखाना, आम सी लड़की हो तुम।'

2022 में शादी करने वाली हैं मौनी रॉय

2022 में शादी करने वाली हैं मौनी रॉय

हाल ही में मौनी रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ अपनी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थीं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज जनवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं मौनी रॉय

सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं मौनी रॉय

टीवी से फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के 20 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय काफी एक्टिव भी रहती हैं। मौनी रॉय अपने लुक्स और आउटफिट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मौनी टीवी ही नहीं फिल्मों में भी सक्रिय हैं। मौनी को एकता कपूर के शो 'नागिन' से फेम मिला था।

मौनी की आने वाली हैं कई बड़ी फिल्में

मौनी की आने वाली हैं कई बड़ी फिल्में

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिलहाल मौनी रॉय की कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', जिमसें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय भी दिखाई देंगी। वहीं अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अक्किनेनी नागार्जुन हैं, इस फिल्म में भी मौनी रॉय हैं। वहीं अभय देओल और करण देओल के साथ भी मौनी रॉय की फिल्म आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+