मौनी रॉय हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, डिलीट किया वीडियो, इन हीरोइनों को भी सहनी पड़ी थी शर्मिंदगी
Body Shaming: मौनी रॉय को उनके पतले फिगर के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। इसी तरह से बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को पहले भी उनके फिगर को लेकर कई तरह की बातें सुननी पड़ी हैं।

Body Shaming: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। कुछ तस्वीरों पर तो लोग उनकी जमकर तारीफ करते हैं लेकिन कई फोटोज पर लोग उनको जमकर ट्रोल भी करते हैं। इसी बीच हाल ही में मौनी रॉय ने अपने मियामी वेकेशन से कुछ तस्वीरें और एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनके वीडियो को देखने के बाद लोग तुरंत उन्हें ट्रोल करने लगे थे। ऐसे में मौनी रॉय बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। वहीं मौनी रॉय ने गुस्से में आकर अपनी वीडियो डिलीट कर दिया। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेस के बार में जो कि सरेआम बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं और उन्हें शर्मिंदगी सहनी पड़ी थी।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने के लिए पहुंची थीं तो उन्हें कई बार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा था। दरअसल उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनके फिगर पर कई तरह के सवाल किए जाते थे। प्रियंका चोपड़ा से कहा गया था कि वह सैंपल साइज की नहीं हैं। साथ ही उन्हें उनके रंग और बॉडी टाइप के लिए कई ताने सुनने पड़े थे।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से कर्वी रही हैं और फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया था। हालांकि उन्हें उनकी कर्वी बॉडी के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग उनको बढ़ते वजन के चलते कई तरह की बातें कहते हैं। इंडस्ट्री में भी उनके वजन को लेकर आलोचना की जाती है। हालांकि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह बॉडी शेमिंग को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती हैं।
इलियाना डिक्रूज
एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को उनके बढ़ते जन के चलते लोगों ने ताने मारना शुरू कर दिया था। इसके बाद खुद इलियाना ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन कर लोगों को अपने डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित होने के बारे में बताया था। उन्होंने साइव सेशन में खुलासा किया था कि कैसे इस बीमारी में धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है और लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बढ़ते वजन के चलते इलियाना डिक्रूज को भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी को बार बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। फेमिना मैगजीन के कवर पर आने के बाद हुमा ने बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक अहम रूख अपनाते हुए कहा था- ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिर्फ बुलींग करते हैं। वे लगातार आपको बताते रहते हैं कि आप बहुत मोटे हैं, बहुत पतले हैं, आपके दांत ठीक नहीं हैं, आप वास्तव में अच्छी तरह से अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं या आप बहुत छोटे हैं। उन्होंने कहा था- बॉडी शेमिंग ऐसी प्रॉब्लम है जिसकी पूरी दुनिया में निंदा होनी चाहिए क्योंकि यह बिल्कुल सही नहीं है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद जब पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन Cannes में पहुंची थीं तो लोगों ने उनके फिगर को देखकर उनका जमकर मजाक उड़ाया था। दरअसल ऐश्वर्या रॉय उस समय कुछ ज्यादा ही मोटी नजर आ रही थीं। ऐसे में वह बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई थीं। उस समय एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था- मदरहुड के बाद, आप विशेष रूप से बॉडी शेमिंग की बात करते हैं। मैं उन कारण के बारे में बात कर रही हूं जिनसे मैं इसे संभालने में सक्षम रही, क्योंकि मैंने अपने जीवन में लंबे समय तक इस तरह के जजमेंट्स का सामना किया है।












Click it and Unblock the Notifications