पहले करवा चौथ पर पति सूरज के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर शेयर किए इंटिमेट मूमेंट्स
Mouni Roy Romantic Photo: मौनी रॉय के लिए ये पहला करवा चौथ था और उन्होंने इसे बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मौनी ने कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Mouni Roy Romantic Photo: करवा चौथ पर इस बार आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक में कुछ अलग ही रौनक देखी गई। इस बार करवा चौथ पर कई सेलेब्स जोड़ियों ने इसे पहली बार सेलिब्रेट किया जिसमें कैटरीना कैफ, श्रद्धा आर्या और मौनी रॉय का नाम शामिल है। ऐसे में ये उनके लिए बहुत ही ज्यादा खास था। बॉलीवुड और टीवी जगत की एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया। मौनी रॉय के लिए यह पहला करवा चौथ था और उन्होंने इसे बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मौनी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस करवा चौथ पर मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
Recommended Video

पहले करवा चौथ पर रोमांटिक हुईं मौनी रॉय
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहे सूरज नांबियार से शादी की थी। इसके बाद से मौनी हर त्योहार पर सूरज के साथ खास फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार पहली करवा चौथ को लेकर भी मौनी काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। मौनी ने सबसे पहले मेहंदी के साथ अपने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे, जिसमें उनकी खूबसूरत मेहंदी नजर आ रही थी।

क्रीम कलर की साड़ी में ढाया कहर
इसके बाद मौनी रॉय ने देर रात करवा चौथ सेलिब्रेशन के फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय ने अपने पहले करवा चौथ पर क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा पहना था जो कि उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। मौनी ने साड़ी के साथ बालों का बन बनाकर उसमें लाल गुलाब लगाए थे जो उनके हेयर स्टाइलिंग को एक अलग ही पहचान दे रहा था।
पति सूरज ने मौनी को किया किस
मौनी इस ड्रेसिंग स्टाइल बहुत ही सुंदर लग रही थीं। मौनी रॉय ने करवा चौथ के मौके पर अपनी और अपने पति की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक फोटो में तो पति सूरज नांबियार पत्नी मौनी रॉय को प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस फोटो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने इस खास तस्वीर पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
मौनी ने शर्माते हुए किया चांद का दीदार
मौनी ने पारंपरिक अंदाज में छलनी के साथ पति सूरज और चांद का दीदार किया। सूरज भी मौनी के साथ पहले करवा चौथ को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे थे। मौनी ने अपने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- माई हैप्पी प्लेस। टीवी की दुनिया की 'नागिन' से लेकर बॉलीवुड में जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय खुलेआम अपने प्यार के इजहार के लिए जानी जाती हैं।
सूरज के जन्मदिन पर मौनी ने किया था लिपलॉक
मौनी रॉय न सिर्फ अपने ट्रेंडी फैशनेबल लुक से फैंस को खुश करती हैं बल्कि अपने पति के साथ अपने रोमांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के जन्मदिन पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फोटो में मौनी रॉय सूरज नांबियार को लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही थीं।
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं मौनी रॉय
जानकारी के अनुसार मौनी रॉय हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मौनी ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है। आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'नागिन' से काफी अच्छी पहचान मिली। उसके बाद उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। फिलहाल मौनी कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications