न्यू ईयर पार्टी के बाद मौनी राय की हुई ऐसी हालत, पति ने संभाला, वीडियो में दिखा सबकुछ
Mouni Roy: टीवी की मशहूर नागिन रह चुकीं एक्ट्रेस मौनी राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई है। मौनी रॉय को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव किरदार में देखा गया था। फिलहाल मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मौनी रॉय ने मनाया नए साल का जश्न
मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार और अपनी सबसे अच्छी दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ नए साल का जश्न मनाती नजर आई हैं। इस न्यू ईयर पार्टी से बाहर निकलते वक्त मौनी रॉय के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके लिए उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

पार्टी से बाहर निकलने के दौरान गिर गईं मौनी रॉय
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय पार्टी से बाहर निकलने के दौरान गिर गई थीं। हालांकि मौनी को कोई चोट नहीं आई है और उन्होंने जश्न भी जारी रखा। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
मौनी के चेहरे पर चोट लगने का दर्द
इस वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार और दोस्त दिशा पटानी के साथ पार्टी करके बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। उन्हें कैप्चर करने के लिए पैपराजी की भीड़ जुटी हुई है। अचानक सीढ़ियों पर मौनी रॉय का पैर फिसल जाता है और वो गिर जाती हैं। वहीं पति सूरज उन्हें तुरंत उठाते हैं और दिशा भी उन्हें संभालती नजर आती हैं। वीडियो में मौनी के चेहरे पर चोट लगने का दर्द साफ दिख रहा था।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं मौनी रॉय
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों की मानें तो मौनी रॉय ने जश्न में काफी ज्यादा नशा कर रखा था जिसके वजह सेवह चलते हुए लड़खड़ा रही थीं। वहीं दोस्त दिशा पटानी और पति सूरज उन्हें संभलकर चलने के लिए कह रहे थे।
मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मौनी रॉय को जल्द ही फिल्म 'सलाकार' में देखा जाएगा। इस फिल्म के डायरेक्टर फारुक कबीर हैं। इसके अलावा मौनी रॉय बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगी। मौनी रॉय के पास मोहित सूरी की मूवी 'मलंग 2' भी है।












Click it and Unblock the Notifications