लीक हुआ मॉनी रॉय और मशहूर एक्टर का इंटीमेट वीडियो, शादी के बाद भी 'नागिन' एक्ट्रेस ने क्यों किया ऐसा काम?
Mouni Roy Video: मॉनी रॉय ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सक्सेस की सीढ़ियां काफी कम समय में चढ़ी है। नागिन में उनकी एक्टिंग ऐसी जबरदस्त थी, जिसने अभिनेत्री को घर घर में पहचान दिलाई। मॉनी अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच में खूब मशहूर हैं। मगर हाल ही में एक्ट्रेस किसी और ही वजह से चर्चा में हैं।
दरअसल, मॉनी रॉय का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जो इंटीमेट सीन का है। शादीशुदा मॉनी इस क्लिप में अपने पति नहीं बल्कि किसी और एक्टर संग नजर आ रही हैं। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाकर रख दिया है। लोग शादीशुदा मॉनी रॉय के इस क्लिप के सामने आने के बाद उन्हें लेकर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। चलिये जानते हैं किस एक्टर संग मॉनी का ये इंटीमेट सीन लीक हुआ है।

दरअसल, मॉनी रॉय जल्द ही वेब सीरीज शोटाइम में नजर आने वाली हैं। इसी वेब सीरीज का एक सीन है, जिसने इंटरनेट पर तबाही मचाकर रख दी है। मगर इस इंटीमेट सीन के वायरल होने के बाद फैंस काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। ये सीन किसी और एक्टर नहीं बल्कि रोमांस किंग इमरान हाशमी के साथ का है, जो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
क्लिप में मॉनी रॉय को इमरान हाशमी पैशनेट होकर किस कर रहे हैं। क्लिप में मॉनी और इमरान एक दूसरे के करीब आते हैं और फिर एक्टर उन्हें पकड़कर किस करने लगते हैं। इससे पहले मॉनी उन्हें रोकती है और फिर उसके बाद दोनों एक दूसरे को जबरदस्त किस करने लगते हैं।
शोटाइम वेब सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में इमरान हाशमी और मॉनी रॉय के अलावा महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ,नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर 8 मार्च को स्ट्रीम होने वाली है। इमरान और मॉनी के किसिंग सीन की झलक देखने के बाद फैंस इस वेब सीरीज को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। किसिंग सीन ने वेब सीरीज को लेकर फैंस को बेहद खुश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications