Mother's Day 2025: दीपिका से ऋचा तक, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पहली बार मनाया मां बनने का जश्न
Mother's Day 2025: मदर्स डे 2025 बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के लिए बेहद खास है। इस साल बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां पहली बार मडर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं। ये एक्ट्रेसेज अपने जीवन की इस नई यात्रा को बड़े ही भावुक अंदाज में मना रही हैं।
स्क्रीन पर दमदार किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्रियां अब ऑफ स्क्रीन अपने नन्हे बच्चों के साथ जीवन की सबसे सच्ची और प्यारी भूमिका निभा रही हैं।

आइए जानें बॉलीवुड की स्टार मडर्स की इमोशनल कहानियाँ और पहली मदर्स डे की खास झलकियां..
दीपिका पादुकोण: "दुआ" बनी जिंदगी की सबसे प्यारी दुआ
सितंबर 8, 2024 को जन्मी बेटी दुआ के साथ दीपिका पादुकोण पहली बार मदर्स डे मना रही हैं। पति रणवीर सिंह ने दीपिका के इस नए अवतार को उनका "सबसे खूबसूरत किरदार" बताया है।
दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने जटिल गर्भावस्था अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनकी बेटी का नाम 'दुआ' उनकी जिंदगी में आई उस शांति और आशीर्वाद को दर्शाता है, जो उन्होंने उसके जन्म के साथ महसूस किया।
नताशा दलाल: वरुण धवन ने कहा सुपर हीरो मदर
जून 2024 में बेटी लारा के जन्म के साथ नताशा दलाल पहली बार मां बनीं। पति वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर नताशा को "सुपरहीरो मां" की उपाधि दी और बताया कि वह अब पिता बनकर अपनी माँ के प्रति और भी अधिक सम्मान महसूस करते हैं। उन्होंने लिखा, "मैं नताशा से पेरेंटिंग सीख रहा हूँ, वो हमारे घर की असली हीरो है।"
अथिया शेट्टी: छोटी "एवारा" संग पहली मदर्स डे
मार्च 2025 में बेटी एवारा के जन्म के साथ अथिया शेट्टी भी मां बनीं। भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल की पत्नी अथिया ने सोशल मीडिया पर अपने मातृत्व के अनुभव को "जीवन का सबसे प्यारा मोड़" बताया। वहीं, उनके पिता सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन को गोद में लेने को "जीवन बदल देने वाला पल" कहा।
ऋचा चड्ढा: जुनेयरा के साथ नई शुरुआत
ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी ज़ुनेयरा का जन्म जून 2024 में हुआ। ऋचा ने बताया कि अब उनकी जिंदगी की प्राथमिकता उनकी बेटी है, और उन्होंने मजाक में कहा कि घर की 'बॉस' अब जुनेयरा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋचा ने पोस्टपार्टम अनुभवों पर खुलकर बात की और मातृत्व में स्त्री की शक्ति को शांति देने वाला अनुभव बताया।
मसाबा गुप्ता: नन्ही "मतारा" के साथ पहली बार मां का जादू
11 अक्टूबर 2024 को मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा की बेटी मतारा का जन्म हुआ। मसाबा ने उसकी नन्ही पैरो की तस्वीर शेयर करते हुए उसकी झलक दी। मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के जन्म पर कहा, "यह मेरी बेटी की बेटी है," और इस भावुक क्षण को अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में गिना।
मदर्स डे 2025 न केवल इन पाँच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक भावनात्मक अवसर है। फैंस इन स्टार्स के बच्चों के साथ जुड़े होते हैं और उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications