Most Googled Person 2022: भारत में सुष्मिता सेन, ललित मोदी सबसे ज्यादा गूगल किए गए लोगों में शामिल, देखें List
गूगल ने 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ललित मोदी से अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता सेन भी शामिल हैं।

सर्च इंजन गूगल ने 'ईयर इन सर्च 2022' का डाटा जारी किया है। इसमें पिछले 11 महीनों के दौरान भारत में सबसे ज्यादा सर्ज किए जाने वाले व्यक्तियों, जगहों सहित अन्य श्रेणियों के तहत सर्ज रिजल्ट को शामिल किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 10 लोगों की सूची में चार मनोरंजन क्षेत्र के हैं। इस श्रेणी में सुष्मिता सेन 5वें नंबर पर हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा सुर्खियों में आईं थीं।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये पर्सनैलिटी
गूगल की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022 में सबसे ज्यादा पर्सनैलिटी में जिन लोगों को सर्च किया गया उनमें पहले नंबर पर भाजपा नेता नुपूर शर्मा हैं, जबकि दूसरे स्थान पर द्रौदी मुर्मू,तीसरे पर ऋषि सुनक, चौथे पर ललित मोदी, पांचवें पर सुष्मिता सेन, छठवे नंबर पर अंजली अरोड़ा और 7वें नंबर पर अब्दू रोजिक, 8वें नंबर पर एकनाथ शिंदे, 9वें नंबर प्रवीण तांबे, 10 नंबर पर एंबर हर्ड रहें। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन इस वर्ष ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में आईं थीं।
स्पोर्ट्स में प्रवीण तांबे इसलिए हुए ज्यादा सर्च
गूगल पर 2022 में विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा से भी ज्यादा पूर्व क्रिकेटर प्रवीण ताबे को सर्च किया गया। प्रवीण तांबे 9वें स्थान पर हैं। गूगल सर्च में वह विराट कोहली, पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा से भी ऊपर हैं। गूगल पर लोगों ने उनको सबसे ज्यादा इसलिए सर्च किया, क्योंकि उन पर इस वर्ष एक बायोपिक बनी थी, जिसका नाम कौन प्रवीण तांबे था। उनकी बायोपिक अप्रैल में डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी।
भारत में गूगल सर्च में 10वें नंबर हैं हॉलीवुड स्टार एंबर हर्ड
भारत में गूगल में हॉलीवुड स्टार एंबर हर्ड को भी खूब सर्च किया गया। वह 10वें नंबर पर हैं। एंबर इस वर्ष पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि के मुकदमे को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि, गूगल के आंकड़ों की मानें तो एंबर इस वर्ष दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्तियों में तीसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें- Google Search Report India 2022: इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा IPL को किया सर्च, पढ़िए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications