Monalisa Viral Video: मोनालिसा की खुशियों को लगी किसकी नजर? फूट-फूटकर रोई वायरल गर्ल

Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में माला बेचने वाली नीली आंखों वाली लड़की मोनलिसा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर कोई इस वायरल गर्ल की जमकर तारीफ कर रहा है। लोग मोनालिसा की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं मोनालिसा
वहीं महाकुंभ में वायरल होने के बाद से ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह इंस्टाग्राम पर ताबड़तोड़ रील्स बना रही हैं और उन्हें अपने फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।

Monalisa Viral Video

मुंबई शिफ्ट हो गई हैं मोनालिसा

मोनलिसा कभी समंदर किनारे डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी घर पर ही परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मोनालिसा इन दिनों अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई हैं और पढ़ाई भी कर रही हैं।

लेटेस्ट वीडियो में इमोशनल हुईं मोनालिसा

हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वायरल गर्ल फूट फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा के लेटेस्ट रील में एक इमोशनल ट्रैक बज रहा है और वायरल गर्ल की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। ये आंसू किसी का भी दिल तोड़ सकते हैं।

वीडियो में दिखा मोनालिसा का ऐसा रूप

मोनालिसा की ये रील देखकर साफ पता चल रहा है कि वह धीरे धीरे एक्टिंग में अपने कदम जमाने लगी हैं। मोनालिसा के इस रील को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत शानदार परफॉर्मेंस। बेहतरीन वीडियो बनाया है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है- मोनलिसा बहुत ही अच्छी एक्टिंग कर रही हैं।

मोनालिसा को मिल गया है बॉलीवुड फिल्म का ऑफर

आपको बता दें कि मोनालिसा को उनकी खूबसूरती के चलते बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है। वह बहुत जल्द सनोज मिश्रा की फिल्म 'डायरीज ऑफ मणिपुर' में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म पर काम शुरू होने से पहले मोनालिसा का ट्रेनिंग सेशन चल रहा है। मोनालिसा को ट्रेनिंग देते हुए पढ़ाई करवाने के साथ साथ डांस और एक्टिंग भी सिखाया जा रहा है।

क्या आपको पसंद हैं मोनलिसा के वीडियो रील्स? इस आर्टिकल पर कमेंट कर जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+