Monalisa Viral Video: कभी राधा बन खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही मोनालिसा, कभी माइक पर ‘आई लव यू'...
Monalisa Viral Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के साथ ऐसे वायरल हो जा रहा है मानो वो कई सुपरस्टार अभिनेत्री बन चुकी हो। अपने आंखों से लाखों दिलों को जीतने वाली इस वायरल गर्ल ने एक बार फिर राधा बनकर लोगों का दिल जित रही है। आंखों की खूबसूरती, चेहरे की मासूमियत और अब उनके बेस्ट अदाकारी के कई लोग फैन हो गए हैं।
कभी राधा बनकर डांस तो कभी 'आई लव यू नेपाल, नमस्कार, हर हर महादेव' बोलते ही तेजी से इंटरनेट सनसनी बन रही मोनालिसा भोसले अपने नेपाल टूर पर एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर माइक लेकर जैसे ही स्पीच दी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में "मेरी मौलापुर नेपाल महाशिवरात्रि महोत्सव में वो अपनी बात की की शुरुआत 'आई लव यू नेपाल, हर हर महादेव' बोल कर करती है। जिसपर उनके फैन खुब रिएक्शन दे रहे हैं।

'एक राधा एक मीरा' गाने पर वायरल गर्ल का खूबसूरत अंदाज
महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हो चुकी हैं। इन दिनों मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी रील्स भी शेयर कर रही हैं। जो कुछ ही मिनटों में खूब वायरल हो जाती है। जिससे उनकी फैन फॉलोइंग भी खुब बढ़ रही है। हाल ही में उनकी एक नई रील वायरल हो रही है, जिसमें वो राधा की तरह बनकर 'एक राधा एक मीरा' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं।
रील में मंदाकनी जैसा डांस कर रही हैं मोनालिसा
इस रील में वो अभिनेत्री मंदाकनी जैसा डांस कर रही हैं। जिसे देखकर फैन खुब लाइक और कमेंट कर रहे है। इस नई रील में वह जिस तरह से खूबसूरती एक्स्प्रेशन दिखाती नजर आ रही हैं। उसे देखकर फैन बोल रहे हैं वाह मोना! इस रील को @mona_lisa_0007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का गाना 'एक राधा एक मीरा' उस समय भी रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई थी और अभी तक लोगों के जुबान पर है। इस गाने को 'स्वर कोकिला' लता मंगेश्कर ने गाया था, जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर और राइटर रविंद्र जैन थे। इस शानदार फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकनी के किरदार को देख लोग दीवाने हो गए थे












Click it and Unblock the Notifications